दिल्ली की शादी में रणवीर-आलिया का डांस, नोरा फतेही ने लूटी वाहवाही

इस बिग फैट इंड‍ियन वेड‍िंग में बॉलीवुड सितारों ने अपने हिट ट्रैक्स पर शानदार परफॉर्मेंस दी. रणवीर सिंह ने मल्हारी, आंख मारे और गली बॉय के रैप ट्रैक पर परफॉर्म किया. आल‍िया भट्ट ने तम्मा तम्मा, कर गई चुल गाने पर, कृति सेनन ने परम सुंदरी, कियारा आडवाणी ने रातां लंब‍ियां गाने में डांस किया.

Advertisement
आल‍िया भट्ट-रणवीर सिंह-नोरा फतेही आल‍िया भट्ट-रणवीर सिंह-नोरा फतेही

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 30 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST
  • दिल्ली की शादी में बॉलीवुड स्टार्स की परफॉर्मेंस
  • रणवीर-आल‍िया और नोरा फतेही का डांस
  • कृति और कियारा भी शादी में हुईं शामिल

रणवीर सिंह और आल‍िया भट्ट ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के 50 दिनों की शूट‍िंग दिल्ली में पूरी कर ली है. फिल्म का पहला शेड्यूल शूट होने के बाद दोनों स्टार्स अपने फिल्म डायरेक्टर करण जौहर के साथ दिल्ली की शादी में परफॉर्म करने पहुंचें. इस स्टार स्टडेड वेड‍िंग में रणवीर, आल‍िया और करण के अलावा नोरा फतेही, कृति सेनन और कियारा आडवाणी ने भी स्टेज पर आग लगा दी. उनके परफॉर्मेंस का वीड‍ियो वायरल हो रहा है. 

Advertisement

इस बिग फैट इंड‍ियन वेड‍िंग में बॉलीवुड सितारों ने अपने हिट ट्रैक्स पर शानदार परफॉर्मेंस दी. रणवीर सिंह ने मल्हारी, आंख मारे और गली बॉय के रैप ट्रैक पर परफॉर्म किया. आल‍िया भट्ट ने तम्मा तम्मा, कर गई चुल गाने पर, कृति सेनन ने परम सुंदरी, कियारा आडवाणी ने रातां लंब‍ियां गाने में डांस किया. इस वेड‍िंग फंक्शन में नोरा फतेही ने भी अपने दिलबर और साकी साकी सॉन्ग पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है. सितारों से भरे इस वेड‍िंग फंक्शन में करण जौहर होस्ट‍िंग करते नजर आए.  

सिर पर मारा, फोन छीनकर भागे बदमाश, सदमे में अभिषेक बच्चन की ऑन स्क्रीन वाइफ निकिता दत्ता

कॉन्सर्ट में पुरानी फैन से मिलीं आल‍िया 

परफॉर्मेंस से पहले कृति सेनन ने दिल्ली में होने की खुशी जताई. उन्होंने कहा कि अपने होमटाउन दिल्ली में परफॉर्म करने में उन्हें खुशी है. इससे पहले रणवीर सिंह भी दिल्ली की शादी में खूब धमाल मचा चुके हैं. बीते दिनों रणवीर और आल‍िया एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में स्पॉट किए गए थे. कॉन्सर्ट में आल‍िया अपनी एक पुरानी फैन से मिलीं. एक्ट्रेस को देखकर फैंस भी बेहद खुश हुई थीं. 

Advertisement

होटल के कॉरिडोर में इंटीमेट हुए BB15 फेम Miesha-Ieshaan, वायरल हुआ Video

2023 में रिलीज होगी आल‍िया-रणवीर की फिल्म 

वर्कफ्रंट पर आल‍िया और रणवीर, अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूट‍िंग कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी हैं. फिल्म की पूरी टीम को हाल ही में कुतुब मीनार में शूट‍िंग करते देखा गया था. यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement