जब अक्षय खन्ना को आया भयंकर गुस्सा, प्रोड्यूसर को दी गालियां, एक्टर ने सुनाया किस्सा

एक्टर अमित बहल ने हाल ही में एक ऐसी ही घटना को याद किया, जो एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसमें उन्होंने अक्षय के साथ काम किया था. इस दौरान एक्टर का जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला था.

Advertisement
जब अक्षय खन्ना को आया गुस्सा (Photo: ITG) जब अक्षय खन्ना को आया गुस्सा (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:10 AM IST

बॉलीवुड के सबसे शांत और गंभीर एक्टर्स में से एक में गिने जाने वाले अक्षय खन्ना ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर से सभी के दिलों में छा गए.  फिल्म में विलेन 'रहमान डकैत' के रूप में उनकी एक्टिंग ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि खामोश रहने वाला यह कलाकार जब पर्दे पर आता है, तो पूरी महफिल लूट लेता है. लेकिन अक्षय सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी इंसानियत के लिए भी इंडस्ट्री में जाने जाते हैं.

Advertisement

हाल ही में उनके एक साथी कलाकार ने अक्षय के उस रूप के बारे में बताया है, जिससे दुनिया बहुत कम वाकिफ है. अक्सर चुप रहने वाले अक्षय ने एक बार सेट पर कुछ ऐसा देखा कि उनका गुस्सा ज्वालामुखी की तरह फूट पड़ा और उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर तक की क्लास लगा दी.

एक्टर अमित बहल ने एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय खन्ना से जुड़ा एक पुराना और इमोशनल किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ काम कर रहे एक कैरेक्टर एक्टर (सह-कलाकार) अक्षय के होटल में लंच के लिए आए थे. वह एक्टर किसी दूसरे होटल में रुके हुए थे. जैसे ही उन्होंने खाने की प्लेट उठाई और पहला निवाला खाने ही वाले थे, तभी वहां मौजूद प्रोड्यूसर की पत्नी या किसी करीबी रिश्तेदार की नजर उन पर पड़ गई. उन्होंने तुरंत आपत्ति जताई कि जो मेहमान इस होटल में नहीं रुका है, वह यहां का खाना नहीं खा सकता.

Advertisement

अक्षय खन्ना को आया गुस्सा
बहल ने याद करते हुए बताया कि प्रोडक्शन टीम के एक सदस्य ने उस कलाकार के पास जाकर उन्हें खाने से रोक दिया. उस कलाकार को इतना बुरा लगा कि उन्होंने चुपचाप निवाला छोड़ दिया और अपनी प्लेट एक तरफ रखकर अकेले जाकर बैठ गए. अक्षय खन्ना दूर से यह सब देख रहे थे. जो अक्षय आमतौर पर सेट पर किसी से फालतू बात तक नहीं करते, उस दिन वह अपनी गरिमा और शांति छोड़कर बीच-बचाव में उतर आए. उन्होंने न केवल उस कलाकार का पक्ष लिया, बल्कि पूरी यूनिट के सामने भूख और सम्मान पर एक ऐसी स्पीच दी कि सबकी बोलती बंद हो गई.

अमित बहल के मुताबिक, 'अक्षय उस दिन बहुत गुस्से में थे. उन्होंने प्रोड्यूसर और क्रू मेंबर्स को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोई भी फिल्म इस बात से नहीं बनती कि आपने कितनी प्लेटें गिनीं या आपके पास कितना राशन बचा है, बल्कि फिल्म लोगों के आशीर्वाद से बनती है.' अक्षय का यह रूप देखकर हर कोई हैरान था. ऐसा लग रहा था मानो बरसों से शांत रहने वाला इंसान आज गलत होते देख फट पड़ा हो. 'जो गालियां उन्होंने दी, वो मैं बताऊंगा.'

अमित ने बताया, 'अक्षय का गुस्सा प्रोड्यूसर, प्रोडक्शन वाले और जिन औरतों ने ये बात शुरू की सभी पर निकाला.' अक्षय ने कहा, 'प्लेट गिनने या कम होने से पिक्चर अच्छी नहीं बनती, लोगों की दुआओं से फिल्म बनती है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement