अक्षय के पास क्यों था कनाडा का पासपोर्ट? बोले- टैक्स तो इस देश का भरा है

'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026' में बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने अपनी नागरिता पर उठ रहे सवाल को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कनाड़ा के पासपोर्ट को लेकर हुई अलोचना पर भी रिएक्शन दिया.

Advertisement
कनाडा के पासपोर्ट पर बोले अक्षय कुमार ( Photo: Hardik Chhabra/Arun Kumar) कनाडा के पासपोर्ट पर बोले अक्षय कुमार ( Photo: Hardik Chhabra/Arun Kumar)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:38 PM IST

साल 2023 से पहले बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के पास भारत की नागरिकता नहीं थी. ऐसे में अक्षय को लोग कनाडा कुमार का टैग देते थे.अब उन्होंने इस पर खुलकर बात की है. 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026' में उन्होंने कनाड़ा शिफ्ट होने के पीछे की वजह बताई. 

जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि क्या आप इसलिए खुद को देशभक्ति फिल्म जैसे 'केसरी' से नेशनलिस्ट हीरो के तौर पर पेश कर रहे थे, जब उन्हें क्रिटिक कैनेडियन कह रहे थे?

Advertisement

इस पर अक्षय कुमार ने खुलकर बात की. एक्टर ने कहा, मैं जो भी काम करता हूं, अपनी इमेज बनाने के लिए नहीं करता हूं. मैं बहुत काम करता हूं,लेकिन देशभक्त की इमेज बनाने के लिए काम नहीं करता हूं. मैं काम करता हूं क्योंकि मुझे जो लगता है, मैं कर लेता हूं.'

कनाड़ा की नागरिता पर बोले अक्षय
कनाड़ा की नागरिता होने के चलते अक्षय कुमार को काफी ट्रोल किया गया था. इस पर जब अक्षय से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हां, मेरे पास कनाडा का पासपोर्ट था, क्योंकि मेरी जिंदगी में एक ऐसा भी दौर आया था, जब मेरी लगातार 16-17 फिल्में फ्लॉप हुई थीं. मेरे पास काम था लेकिन मेरी 3-4 फिल्में बची हुई थी तो मैंने सोचा कुछ तो करूं. ऐसा नहीं है कि हमारे देश से बाहर जाकर लोग काम नहीं करते तो मुझे भी कनाड़ा में काम मिल रहा था, तो मैंने वहां छोटा सा बिजनेस करने का प्लान बनाया था.'

Advertisement

एक्टर ने आगे कहा, 'तो उसी दौरान मुझे पासपोर्ट मिल गया. उसके बाद कमाल की बात ये थी कि जो फिल्में मेरी 3 रिलीज होने वाली थी कि वो तीनों ही हिट हो गई. मुझे फिर से काम मिलने लग गया. मैंने अपने दोस्त से कह दिया कि मैं नहीं आ रहा हूं. मैं भारत में ही रहूंगा. उस बीच मैं भूल गया और मेरे लिए बस वो एक पासपोर्ट ही था. मैंने इतना नहीं सोचा.'

इसके बाद लोग मुझे हमेशा कैनेडियन-कैनेडियन कहने लगे. फिर मैंने कहा, लो पासपोर्ट बदल लेते है, उसके बाद वो बात खत्म हो गई. मुझे समझ नहीं आता कि लोग इतना क्यों बोलना चाहते हैं? वो सिर्फ एक पासपोर्ट है, मैं तो टैक्स भरता हूं. जब मैं कैनेडियन था, तभी मैंने सबसे ज्यादा टैक्स भरा. जबकि मैंने कनाडा में कभी टैक्स नहीं भरा, उसकी बात कोई नहीं करता है. बात वो ही है कि आदमी के अंदर  20 गुण अच्छे हो लेकिन एक गंदा गुण को पकड़ लेते हैं. उसी को घुमाते रहते है. अब वो बात भी खत्म हो गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement