Akshay Kumar की मां का निधन, एक्टर ने लिखी पोस्ट- असहनीय है ये दर्द

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां का निधन हो गया है. उनकी मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं. अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर मां के निधन की जानकारी दी है. साथ ही एक्टर ने मां के नाम एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है.

Advertisement
अक्षय कुमार अपनी मां के साथ अक्षय कुमार अपनी मां के साथ

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST
  • अक्षय कुमार की मां का निधन
  • एक्टर ने इमोशनल पोस्ट लिखकर दी जानकारी
  • लंबे समय से बीमार थीं एक्टर की मां

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है. उनकी मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं. अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर मां के निधन की जानकारी दी है. साथ ही एक्टर ने मां के नाम एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है.

मां के नाम अक्षय कुमार का पोस्ट

अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा- वो मेरा अहम हिस्सा थीं. आज मुझे असहनीय दर्द महसूस हो रहा है. मेरी मां श्रीमति अरुणा भाटिया ने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. वे दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गई हैं. मैं आपकी दुआओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. ओम शांति.

Advertisement


 

अक्षय कुमार की इस पोस्ट को देखने के बाद सभी उनकी मां की आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं. फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट कर अक्षय कुमार को सांत्वना दी है. सलमान खान ने ट्वीट कर अक्षय कुमार की मां के निधन पर दुख जताया है और अपनी सांत्वना दी है. अक्षय कुमार अपनी मां के बेहद करीब थे. वे अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया करते थे.


 

फिल्म की शूटिंग छोड़कर मुंबई आए थे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की मां की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं चल रही थी. 3 सितंबर को अरुणा भाटिया को मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था. वे आईसीयू में भर्ती थीं. उनकी हालत काफी नाजुक थीं. मां की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद अक्षय कुमार लंदन से तुरंत मुंबई लौटे थे. एक्टर लंदन मे अपनी फिल्म सिंडरेला की शूटिंग कर रहे थे. 

Advertisement

अक्षय ने फैंस का किया था शुक्रिया

इससे पहले 7 सितंबर को अक्षय कुमार ने उनकी बीमार मां के लिए दुआ करने वालों का शुक्रिया अदा किया था. एक्टर ने इंस्टा पोस्ट में लिखा था- शब्दों से ज्यादा मैं आप सभी के प्यार और दुआओं से टच्ड महसूस कर रहा हूं. आप सभी का शुक्रिया मेरी मां की हेल्थ के बारे मे पूछने के लिए. मेरे और परिवार के लिए यह मुश्किल घड़ी है. हर पल मुश्किल से निकल रहा है. आप सभी की हर दुआ मेरे लिए मायने रखती है. मदद के लिए शुक्रिया."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement