अक्षय ने हील्स पहनकर किया 'लाल परी' पर डांस, लड़खड़ाए मगर नहीं रुके कदम, Video

अक्षय कुमार ने गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून के फिनाले में हाई हील्स पहनकर डांस किया. जैकलीन फर्नांडिस के चैलेंज को उन्होंने खुशी-खुशी पूरा किया. अक्षय ने लाल परी गाने पर शानदार डांस किया, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया.

Advertisement
अक्षय कुमार का डांस देख हैरान फराह खान (Photo: X@ SonyTV) अक्षय कुमार का डांस देख हैरान फराह खान (Photo: X@ SonyTV)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:50 PM IST

खिलाड़ी अक्षय कुमार के गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून का ग्रैंड फिनाले धमाकेदार हुआ. शो के कुछ क्लिप्स इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं. फिनाले में भूमि पेडनेकर, जैकलीन फर्नांडिस और फिल्ममेकर फराह खान गेस्ट बने. सभी ने फिनाले नाइट में जमकर मस्ती की. लेकिन सबसे मजेदार वो मोमेंट रहा जब खिलाड़ी कुमार ने हाई हील्स पहनकर डांस किया. 

अक्षय कुमार का धमाकेदार डांस
एक वीडियो सामने आया है जिसमें जैकलीन ने अक्षय कुमार को चैलेंज करते हुए कहा कि वो हील्स पहनकर डांस करें. रेड हाई हील्स अक्षय कुमार को दी गईं और कहा गया कि वो डांस करें. खिलाड़ी कुमार ने कहा कि उन्होंने आज तक हील्स नहीं पहनी हैं. फराह खान ने एक्टर से कहा कि उन्होंने इतने खतरनाक स्टंट किए हैं, ये भी कर लेंगे. अक्षय ने इस चैलेंज को एक्सेप्ट किया और हील्स पहनकर हाउसफुल 4 के गाने 'लाल परी' पर झूमने लगे.

Advertisement

अक्षय कुमार ने ग्रेसफुली हील्स पहनी और डांस करने लगे. उनका कॉन्फिडेंस कमाल का था. ऐसा लगा ही नहीं कि उन्होंने पहली बार हील्स पहनी हैं. फराह खान और जैकलीन भी अक्षय के साथ झूमे. डांस करते हुए अक्षय एक सेकंड के लिए लड़खड़ाए, लेकिन एक्टर ने खुद को अच्छे से बैलेंस किया. फैंस ने खिलाड़ी कुमार को मोटिवेट किया. जब वो डांस कर रहे थे पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था. फराह ने अक्षय की हिम्मत की दाद की. कहा कि वो उनके डांस से इंप्रेस्ड हैं. खिलाड़ी कुमार ने महिलाओं की सराहना करते हुए कहा- सारी औरतों को सलाम है. कैसे पहनते हो आप लोग इन हील्स को. 

अक्षय का हील्स में डांस करता हुआ वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है. किसी ने कहा- अक्षय को सलाम है. इतना बड़ा स्टार होने के बावजूद उन्होंने हील्स पहनने में संकोच नहीं किया. दूसरे ने लिखा- खिलाड़ी कुमार ने हील्स में रॉकिंग परफॉर्मेंस दी है. फैंस ने अक्षय की स्पोर्टिंग स्पिरिट की तारीफ की है.

Advertisement

वर्कफ्रंट पर, अक्षय का शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून 65 एपिसोड पूरे करने के बाद 27 अप्रैल को खत्म हुआ है. फिनाले एपिसोड में एक्टर को इमोशनल होते हुए देखा गया. फराह खान ने उनके शो और अक्षय की होस्टिंग की तारीफ की. फिल्मों की बात करें तो उनकी भूत बंगला को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली है. मूवी ने घरेलू मार्केट में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. उनकी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल है. जो सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement