Akshay Kumar Car Accident: अक्षय कुमार के काफिले की कार ऑटो से टकराई, दूसरी कार में पत्नी ट्विंकल संग सवार थे एक्टर

जुहू में देर रात अक्षय कुमार के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार मर्सिडीज ने ऑटो को टक्कर मारी, ऑटो जाकर इननोवा से भिड़ा. अक्षय और ट्विंकल बाल-बाल बचे, पुलिस जांच जारी.

Advertisement
अक्षय कुमार की गाड़ी का एक्सीडेंट (Photo: ITG) अक्षय कुमार की गाड़ी का एक्सीडेंट (Photo: ITG)

सना फरज़ीन

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:01 AM IST

मुंबई के जुहू इलाके में सोमवार रात करीब 9 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें अक्षय कुमार के काफिले की एक गाड़ी भी चपेट में आ गई. सूत्रों के मुताबिक, एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पहले एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी, जिसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर अक्षय कुमार की काफिले वाली इनोवा कार से जा टकराया.

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त अक्षय कुमार और उनकी पत्नी काफिले की आगे चल रही दूसरी कार में सवार थे. उस कार को भी हल्की टक्कर लगी, हालांकि नुकसान मामूली बताया जा रहा है. 

Advertisement

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. ऑटो चालक और ऑटो में सवार यात्री को तुरंत मेडिकल सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया. ऑटो का ड्राइवर इस हादसे में घायल हुआ है. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन हादसे में शामिल सभी गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.

हादसे का वीडियो भी सामने आया जहां अक्षय की गाड़ी ऑटो के ऊपर पलटी हुई नजर आ रही है. ये हादसा देख आस पास भीड़ भी खड़ी दिख रही है. सोशल मीडिया पर हादसे के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं. 

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक इस हादसे को लेकर कोई आधिकारिक शिकायत या एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. यह भी साफ नहीं हो पाया है कि मर्सिडीज चालक की गलती से हादसा हुआ या किसी तकनीकी वजह से.

Advertisement

अक्षय कुमार की टीम की ओर से बयान का इंतजार

इस पूरे मामले पर अक्षय कुमार की टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. पुलिस जांच के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर सामने आ पाएगी. फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन स्थिति को जल्द ही काबू में कर लिया गया.

फैंस के लिए राहत की बात है कि उनके फेवरेट एक्टर और उनकी पत्नी ट्विंकल इस हादसे में सही सलामत हैं. इस शॉकिंग घटना ने हर किसी को सकते में डाल दिया. सोशल मीडिया पर फैंस एक्टर और उनकी टीम की सलामती की दुआ मांग रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »