बेटे युग संग अजमेर शरीफ की दरगाह में फंसे थे अजय देवगन, भीड़ पर फूटा गुस्सा, वायरल हो रहा Video

अजय देवगन अपने बेटे युग के साथ अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे थे. यहां फैंस की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया. वायरल हो रहे पुराने वीडियो में अजय बेटे को बचाते और भीड़ की धक्का-मुक्की पर नाराज होते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
बेटे को बचाने के लिए भिड़े अजय! (Photo: Screengrab) बेटे को बचाने के लिए भिड़े अजय! (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

बॉलीवुड के 'सिंघम' यानी अजय देवगन इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर अपने बेटे युग के साथ राजस्थान की मशहूर अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे थे. लेकिन वहां उन्हें देखने के लिए फैंस की ऐसी भीड़ उमड़ी कि पिता-बेटे का निकलना मुश्किल हो गया. हर कोई अजय की एक झलक पाने और मोबाइल में उनका वीडियो कैद करने के लिए बेताब दिखा. हालात बिगड़ते देख अजय को बेटे को भीड़ से बचाते हुए आगे बढ़ना पड़ा.

Advertisement

अजय का पुराना वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अजय देवगन सिर पर पारंपरिक कपड़ा बांधे नजर आ रहे हैं. उनके चारों तरफ फैंस का हुजूम है और कई लोग मोबाइल से लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियो बना रहे हैं. अजय अपने बेटे युग के साथ आगे बढ़ते दिखाई देते हैं और भीड़ के बीच उसे संभालने की कोशिश करते हैं.

लेकिन मामला तब और बढ़ गया, जब लोगों की धक्का-मुक्की के बीच अजय का सब्र जवाब देता दिखा. वीडियो के एक दूसरे हिस्से में एक्टर भीड़ की हरकतों पर नाराज होते नजर आ रहे हैं. हालांकि ये घटना 2019 की है जब अजय अपने बेटे के साथ दुआ मांगने पहुंचे थे. लेकिन अब फिर से ये वीडियो सालों बाद इंटरनेट पर राउंड मार रहा है.

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंचे थे अजय

Advertisement

बता दें कि अजमेर शरीफ दरगाह राजस्थान के अजमेर में स्थित है. यह सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह है और देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग यहां माथा टेकने पहुंचते हैं. अजय भी बेटे युग के साथ यहां पहुंचे थे. हालांकि, उनकी इस यात्रा से ज्यादा चर्चा अब वहां उमड़ी भीड़ और एक्टर के गुस्से की हो रही है.

सिंघम' की पिछली फिल्म और आने वाले प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में आई थी. इससे पहले वह 'धमाल 4' में नजर आए थे, जो 10 जुलाई 2026 को रिलीज हुई थी.

अब अजय के पास फिल्मों की लंबी लाइन लगी है. उनकी आने वाली फिल्मों में 'गोलमाल 5', 'रेंजर', 'सूर्यस्पर्श' और 'चौहान' शामिल हैं. 'गोलमाल 5' की रिलीज 8 जनवरी 2027 तय बताई गई है, जबकि 'चौहान' 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में आने वाली है. वहीं 'रेंजर' और 'सूर्यस्पर्श' भी 2027 के लिए लिस्टेड हैं. आने वाले वक्त में अजय एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन और कॉमेडी का तड़का लगाने की तैयारी में हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »