महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 84 साल के हो गए हैं. अमिताभ को जन्मदिन पर देशभर से ढेरों बधाइयां मिलीं. हर किसी को बस इंतजार था कि बिग बी की बहू रानी ऐश्वर्या राय कब उन्हें ऑफिशियली विश करेंगी. तो इंतजार खत्म हुआ. ऐश्वर्या ने देर रात पोस्ट शेयर करके ससुर अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी.
अमिताभ के लिए ऐश्वर्या की पोस्ट
ऐश्वर्या राय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ससुर अमिताभ बच्चन की बेटी आराध्या संग एक अनसीन फोटो शेयर की. अमिताभ बच्चन फोटो में कलरफुल ट्रैक सूट और कैप पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. बिग बी अपनी लाडली पोती आराध्या को प्यार से गले लगाए नजर आए. अमिताभ और आराध्या कैमरे में देखकर पोज देते हुए भी दिखे. तस्वीर में दादा-पोती का खूबसूरत बॉन्ड देखते ही बनता है.
ससुर और बेटी की दिल को छू लेने वाली तस्वीर के साथ ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा- प्यारे पा-दादाजी को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां. हमेशा प्यार और भगवान का आशीर्वाद बना रहे.
खुशी से गदगद हुए फैंस
अमिताभ के लिए बहू ऐश्वर्या की लविंग पोस्ट फैंस का दिल जीत रही है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की पोस्ट छाई हुई है. तस्वीर के कमेंट सेक्शन में फैंस अमिताभ को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो 84 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन सुपर एक्टिव हैं. अमिताभ इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18' को होस्ट कर रहे हैं. इसके अलावा वो 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल पर भी काम कर रहे हैं. फिल्मों के साथ टीवी पर भी बिग बी का दबदबा बना हुआ है. उनकी एनर्जी, मेहनत और काम के प्रति उनका समर्पण हर किसी के लिए एक मिसाल है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क