पैपराजी ने किया परेशान, बच्चों को छोड़ मौनी के पास पहुंचीं शुभाश्री, इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

पैपराजी पर गुस्सा करने के बाद अब मौनी रॉय ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि सुभाश्री गांगुली सब कुछ छोड़कर उनके साथ रहने के लिए आईं.

Advertisement
मौनी रॉय ने क्या कहा? (Photo: instagram/imouniroy) मौनी रॉय ने क्या कहा? (Photo: instagram/imouniroy)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:56 AM IST

बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. बीती रात बिना इजाजत फोटो खींचने वाले पैपराजी को खरी-खोटी सुनाने के बाद अब एक्ट्रेस ने अपनी एक बेहद करीबी दोस्त और बंगाली सिनेमा की मशहूर स्टार शुभाश्री गांगुली के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है. 

मौनी ने बताया कि जब वे अपनी जिंदगी के सबसे नाजुक और मुश्किल दौर से गुजर रही थीं और उन्हें किसी अपने की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब शुभाश्री बिना एक पल गंवाए उनके पास पहुंच गईं. मौनी के इस बेहद भावुक पोस्ट और उसमें लिखे कुछ शब्दों ने सोशल मीडिया पर उनके फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं.

Advertisement

घर-बच्चे छोड़ मौनी के पास पहुंचीं शुभाश्री
मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर शुभाश्री को गले लगाते हुए अपनी एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है. इस फोटो के साथ उन्होंने जो लिखा, उसने सभी का दिल जीत लिया. मौनी ने अपनी सहेली का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'मैं उनकी दिल से शुक्रगुजार हूं. मैंने उन्हें सिर्फ एक बार आने के लिए कहा और उन्होंने महज 10 मिनट के अंदर अपनी बुकिंग की, अपना घर-परिवार और छोटे बच्चे छोड़े और तुरंत मेरे पास चली आईं.' मौनी के इस पोस्ट पर शुभाश्री ने भी तुरंत अपनी रिएक्शन दिया और कमेंट में लिखा, 'आई लव यू माय मोन.'

पैपराजी पर भड़की थीं मौनी
यह पोस्ट उस वक्त सामने आया है जब कुछ ही दिनों पहले मौनी का पैपराजी पर गुस्सा करने का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था. यह घटना मंगलवार रात (14 जुलाई) की है, जब मौनी रॉय मुंबई के बांद्रा इलाके में अपनी दोस्त अनुषा दांडेकर के साथ एक रेस्टोरेंट से बाहर निकली थीं. मौनी जब अपनी गाड़ी में बैठ गईं, तब भी पैपराजी जबरदस्ती उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने की जिद पर अड़े रहे. 

Advertisement

इस पर नाराजगी जताते हुए मौनी ने बार-बार उनसे कहा, 'बंद करो.' लेकिन फोटोग्राफर्स नहीं माने और रिकॉर्डिंग जारी रखी. अपनी प्राइवेसी में इस सरेआम दखलअंदाजी पर मौनी काफी खफा दिखीं. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पैपराजी की जमकर क्लास लगाई थी और शालीनता से अपनी बात रखने के लिए मौनी का समर्थन किया था.

कौन हैं शुभाश्री गांगुली?
शुभाश्री गांगुली बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा और जाना-माना नाम हैं. उन्होंने 'चैलेंज', 'बॉस', 'परिणीता', 'बाउडी कैंटीन' और 'बबली' जैसी कई सुपरहिट बंगाली फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी का लोहा मनवाया है. शुभाश्री ने बंगाल के मशहूर फिल्ममेकर राज चक्रवर्ती से शादी की है और दोनों के दो प्यारे बच्चे हैं. शुभाश्री और मौनी रॉय का रिश्ता आज का नहीं बल्कि बरसों पुराना और बेहद गहरा है. दोनों अक्सर एक-दूसरे के जन्मदिन, त्योहारों और छुट्टियों के मौके पर साथ नजर आती हैं. वे दोनों एक-दूसरे को सिर्फ दोस्त नहीं बल्कि अपना परिवार मानती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर इनका यह खास बॉन्ड साफ दिखाई देता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »