असम में बाढ़ से तबाही! फंसा एक्टर का परिवार और बच्चे, बोला- सरकारें सिर्फ देखती रहीं

असम में आई भीषण बाढ़ पर एक्टर आदिल हुसैन का दर्द छलक पड़ा. उन्होंने बताया कि उनका परिवार भी बाढ़ में फंसा है और सरकारों से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की.

Advertisement
आदिल हुसैन का फूटा गुस्सा (Photo: Yogen shah/PTI) आदिल हुसैन का फूटा गुस्सा (Photo: Yogen shah/PTI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:20 PM IST

बॉलीवुड और इंटरनेशनल फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर आदिल हुसैन इन दिनों अपने होम स्टेट असम में आई भीषण बाढ़ को लेकर बेहद परेशान हैं. असम में जन्मे और पले-बढ़े आदिल ने बाढ़ की भयावह स्थिति पर अपना दर्द और गुस्सा खुलकर जाहिर किया है.

एक्टर का कहना है कि बचपन से लेकर आज तक वह हर साल असम को बाढ़ में डूबते देखते आए हैं, लेकिन हालात सुधरने के बजाय और बदतर होते जा रहे हैं.

Advertisement

'हर साल वही तबाही... अब गुस्सा और दुख दोनों है'

आदिल ने कहा- बचपन से हर साल असम में विनाशकारी बाढ़ देखता आया हूं. लेकिन इस बार हालात और भी ज्यादा खराब हैं. मुझे बहुत गुस्सा, दुख और निराशा होती है, क्योंकि ये समस्या हर साल लौटकर आती है और इतने सालों में भी कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया.

उन्होंने कहा कि बिना प्लानिंग के शहर बसाए गए, दलदली इलाकों में फैक्ट्रियां बना दी गईं और बड़ी संख्या में पेड़ काट दिए गए. इन सबका असर आज बाढ़ के रूप में लोगों को झेलना पड़ रहा है.

'मेरे अपने लोग भी बाढ़ में फंसे हैं'

आदिल ने बताया कि इस आपदा का असर उनके परिवार पर भी पड़ा है. उन्होंने कहा- असम के शिवसागर में रहने वाली मेरी बहन की बेटियां और उनके परिवार बाढ़ में फंस गए हैं. उनके घरों में पानी भर चुका है. मैं लगातार कोशिश कर रहा हूं कि किसी तरह उनकी मदद कर सकूं. हालात बेहद खराब हैं.

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि मशहूर सिंगर पापोन भी लगातार लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं और दोनों एक-दूसरे के संपर्क में हैं.

'चांद पर पहुंच गए, लेकिन बाढ़ का हल नहीं निकला'

आदिल हुसैन ने सरकारों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा- हमारे वैज्ञानिक चांद तक सैटेलाइट भेज रहे हैं. दुनिया के कई देशों ने बाढ़ जैसी समस्याओं का समाधान ढूंढ़ लिया है. नीदरलैंड ने तो समुद्र से जमीन तक वापस हासिल कर ली. फिर हमारी सरकारें इंजीनियरों, सिटी प्लानर्स और एक्सपर्ट्स की टीम बनाकर इस समस्या का स्थायी हल क्यों नहीं निकाल पा रहीं?

आदिल ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार असम के हालात लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने सभी से अपील की कि मुश्किल की इस घड़ी में आगे आएं और असम के बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »