OTT की 'महारानी' बनकर भी हीरो से कम म‍िल रही हुमा कुरैशी को फीस, एक्ट्रेस ने जताया दुख

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने कहा कि OTT ने उनके जैसे कई एक्टर्स के करियर को बदल कर रख दिया है. इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में होती असमानता (inequality) को लेकर भी खुलकर बात की है.

Advertisement
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी एक्ट्रेस हुमा कुरैशी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2025,
  • अपडेटेड 7:16 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. बिहार में सत्ता का खेल दिखाने वाली उनकी वेब सीरीज 'महारानी' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब जल्द ही उसका सीजन-4 भी रिलीज को तैयार है.  हाल ही में एक्ट्रेस दुबई में हुए इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल हुईं. जहां उन्होंने कहा कि OTT ने उनके जैसे कई एक्टर्स के करियर को बदल कर रख दिया है. इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में होती असमानता (inequality) को लेकर भी खुल कर बात की है.

Advertisement

मेल एक्टर्स के जितनी फीस नहीं मिली- हुमा कुरैशी
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा कि 'महारानी' सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो है. 'लेकिन क्या मुझे अपने मेल स्टार्स के जितनी फीस मिलती है, जो ओटीटी शो कर रहे हैं? बिल्कुल नहीं...' इसलिए ये भी एक ऐसा क्षेत्र हैं,जिस पर बात करने की जरूरत है. ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन यह एक रियलिटी है.'

एक्ट्रेस ने कहा मैं उस शो (महारानी) में  लीड हूं. मुझे अच्छा पैकेज मिला लेकिन मैं अगर किसी और दूसरे शो से उसे कम्पेयर करूं तो मेरी फीस कम है. अगर मेरी जगह कोई मेल एक्टर होता तो उसकी फीस अलग होती. कभी मैं सुनती हूं कि उस प्रोजेक्ट के लिए मेल एक्टर्स को 45 करोड़ रुपये मिले तो मैं सोचती हूं, क्यों...?

Advertisement

चीजें बदलने के लिए एकजुट होना पड़ेगा- हुमा
जब हुमा कुरैशी से पूछा गया कि इंडस्ट्री में इतनी असमानताएं क्यों बनी हुई हैं? तो हुमा ने कहा 'इसका कोई कारण नहीं है, यह बस ऐसी ही स्थिति है.' हालांकि एक्ट्रेस ने कहा कि अगर इस पर बात होने लगी तो चीजें बदल सकती हैं.  इसे बदलने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा, ये किसी एक के कहने से नहीं होगा. 

कहानी में बदलाव की जरूरत- हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी ने ओटीटी पर बात करते हुए कहा कि  मैं भारत से जुड़ी हूं. मैं हॉलीवुड और बॉलीवुड में नहीं मानती मुझे अच्छी स्क्रिप्ट्स से मतलब है. मुझे लगता है कि रिलेवेंट कंटेंट को बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म काफी नॉर्मल होता जा रहा है. इसे बनाए रखने के लिए कहानी में नए बदलावों की जरूरत हैं. अब हम ओटीटी 2.0 एरा में जा चुके हैं, जहां हमें सोचना होगा कि हम क्या कहानी पेश कर रहे हैं. इसके अलावा हुमा ने जयदीप अहलावत, प्रतीक गांधी, शेफाली शाह, रवीना टंडन को लेकर कहा कि इन्हें ओटीटी ने जैसे नई जिंदगी दी है. ओटीटी में जो मौके हैं वो कहीं और नहीं हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »