'भंसाली के घर जाकर मांगा है काम, सेट पर पड़ी खूब गाल‍ियां', बोले एक्टर सूरज पंचोली

एक्टिंग करियर की शुरुआत करने से पहले सूरज पंचोली ने संजय लीला भंसाली के साथ फ‍िल्म गुजारिश और कबीर खान के साथ फ‍िल्म एक था टाइगर फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है. हाल ही में उन्होंने दोनों डायरेक्टर्स के बारे में बात की है.

Advertisement
संजय लीला भंसाली, सूरज पंचोली और कबीर खान संजय लीला भंसाली, सूरज पंचोली और कबीर खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2025,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

अभिनेता सूरज पंचोली लंबे ब्रेक के बाद फिल्म 'केसरी वीर' के साथ वापसी करने को तैयार हैं. जिसमें वह सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय जैसे बड़े फिल्म स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. फिल्म 'हीरो' (2015) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने से पहले सूरज ने बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर्स संजय लीला भंसाली के साथ गुजारिश और कबीर खान के साथ एक था टाइगर फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है. हाल ही में उन्होंने दोनों डायरेक्टर्स के बारे में बात की है.

Advertisement

एक इंटरव्यू में बात करते हुए सूरज ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से बात करने के बारे में बात कही. उन्होंने कहा मेरा परिवार और संजय सर एक ही बिल्डिंग में रहते थे. मैं एक दिन काम मांगने उनके घर गया और मैंने कहा कि मुझे आपके साथ काम करना है. उन्होंने कहा कि मैं अभी बहुत छोटा हूं. हालांकि उन्होंने मुझसे पूछा कि मेरा पसंदीदा अभिनेता कौन है? मेरा जवाब था - 'ऋतिक रोशन'. सूरज ने कहा कि मैं काफी लकी हूं, क्योंकि वो उस समय गुजारिश फिल्म पर काम कर रहे थे.

मुझे बहुत सारी गालियां पड़ी- सूरज पंचोली

एक्टर सूरज ने गुजारिश में अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है. उन्होंने कहा कि संजय सर के साथ काम करना काफी टफ था लेकिन काफी कुछ सीखने को भी मिला. हां, अगर सेट पर आप कोई गलती करते हैं तो संजय सर सभी को बताते थे कि आपने गलती की है लेकिन अगले दिन वो आपको देखकर मुस्कुराएंगे और आपको बेहतर बनने के लिए कहेंगे. सूरज ने ये भी खुलासा किया कि वो ऋतिक के लिए स्टैंड-इन हुआ करते थे, इस दौरान मैंने संजय सर से बहुत गालियां खाई हैं.

Advertisement

सूरज पंचोली ने इन सब चुनौतियों के बावजूद इंटरव्यू में कहा कि संजय लीला भंसाली और कबीर सिंह उनके फेरवेट डायरेक्टर हैं. ये दोनों ही मेरे ड्रीम डायरेक्टर रहे हैं. संजय सर जहां गुस्सैल और भावुक हैं, तो वहीं कबीर सर प्यार करने वाले और सभी के लिए सॉफ्ट हैं, हां अगर वो गुस्से में होते है तो आपको उनसे दूर रहना चाहिए. मैंने दोनों ही तरफ से डांट का एक्सपीरियंस किया है. 

केसरी वीर से कर रहे वापसी 
10 साल पहले सूरज पंचोली हीरो से लॉन्च हुए थे. हालांकि लंबे कानूनी संघर्ष के बाद अब सूरज फिर बड़े पर्दे पर फिल्म 'केसरी वीर' से वापसी को तैयार है. इसी महीने ये फिल्म रिलीज भी होने वाली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »