'जाओ संसद में जाकर कर बता दो उन्हें', मां जया की एक्टिंग पर बोले अभिषेक बच्चन

जया बच्चन को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धनलक्ष्मी के रोल के लिए खूब तारीफें मिलीं. अभिषेक बच्चन से जब मां की एक्टिंग के बारे में सवाल किया गया तो वो सीधा बोले- पार्लियामेंट में जाकर बताओ. फिर उन्होंने कहा- मैं अपनी मां को जज नहीं कर सकता. ये बहुत भावनात्मक होता है.

Advertisement
अभिषेक बच्चन, जया बच्चन अभिषेक बच्चन, जया बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

अभिषेक बच्चन इन दिनों खूब चर्चा में हैं. एक्टर की स्पोर्ट ओरिएंटेड फिल्म घूमर रिलीज होने वाली है, जिसमें वो कोच की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं हाल ही में मां जया बच्चन भी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म के लिए सुर्खियां बटोर चुकी हैं. फिल्म में जया ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था, जो बेहद घमंडी है, सिर्फ पैसा कमाने और नाक ऊंची रखने में बिलीव करती है. जब अभिषेक से पूछा गया कि उन्हें मां का ये किरदार कैसा लगा तो वो उन्होंने पार्लियामेंट में जाकर बताने की बात कह दी. 

Advertisement

संसद में जाकर करो तारीफ

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि जया के इस रोल को जज करना बेहद मुश्किल है. जया ने धनलक्ष्मी का किरदार निभाया था, जो कि बहुत फेमस हुआ कई मीम्स बने. इस कैरेक्टर को अलग से जज किया गया. जब अभिषेक से इस बारे में बात की गई और बताया गया कि उनकी मां के काम को कितनी सराहना मिली है. तो वो बोले- ये सुनने में बहुत अच्छा लग रहा है. जाओ उन्हें संसद में जाकर कर बताओ. इसके बाद वो हंसने लगे. 

मां को जज नहीं कर सकता

जया बच्चन की तारीफ करते हुए वो बोले कि मैंने ये फिल्म मां के साथ ही देखी है. अभिषेक बोले- मेरे लिए, परिवार का एकलौती सदस्य जिन्हें मैं एक एक्टर के रूप में नहीं देख सकता, वह मेरी मां हैं. इसके बाद अभिषेक आगे बोले- जहां तक मेरे पिता और मेरी पत्नी का सवाल है, मैं उन्हें एक एक्टर और परफॉर्मर के रूप में देखने की क्षमता रखता हूं. लेकिन मेरी मां के साथ, यह बहुत इमोशनल है. मां और बेटे का, या किसी भी बच्चे और माता-पिता का रिश्ता बस इतना ही है. मैं हमेशा उन्हें अपनी मां के रूप में देखता हूं, इसलिए मेरे लिए उन्हें जज करना या आंकना बहुत मुश्किल है.'' 

Advertisement

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है, इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह लीड रोल में थे. वहीं फिल्म शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी अहम किरदार निभा रहे थे. वहीं अभिषेक की घूमर फिल्म की बात करें तो, इसमें उनके साथ सैयामी खेर, अमिताभ बच्चन और शबाना आजमी भी होंगी. फिल्म को आर. बालकी ने डायरेक्ट किया है और ये 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

रिपोर्ट: Bhavna Agarwal

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »