Aamir Khan Threat: शूटर्स के निशाने पर आमिर खान, घर पहुंचे... बांद्रा में तलाशा, फिर दूसरे टारगेट की ओर बढ़े!

Aamir Khan In Shooters Hit List: सलमान खान के बाद आमिर खान को भी शूटर्स के निशाने पर होने का दावा सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बांद्रा वाले घर की रेकी की गई थी.

Advertisement
आमिर की जिंदगी को खतरा? (Photo: Screengrab) आमिर की जिंदगी को खतरा? (Photo: Screengrab)

दिव्येश सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:28 AM IST

Aamir Khan Threat News: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को लेकर एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के बाद शूटर्स की हिट लिस्ट में आमिर खान का नाम भी था. बताया जा रहा है कि शूटर्स आमिर के बांद्रा स्थित घर की रेकी करने पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें एक्टर नहीं मिले. इसके बाद उन्होंने अपना प्लान बदल लिया और दूसरे टारगेट की तरफ बढ़ गए. इस मामले में टाइगर श्रॉफ का नाम भी सामने आया है.

Advertisement

सलमान के बाद आमिर खान को निशाना बनाने की थी तैयारी?

बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं. सामने आई जानकारी के मुताबिक, शूटर्स के निशाने पर सलमान खान के बाद आमिर खान भी थे. बताया जा रहा है कि शूटर्स ने आमिर के बांद्रा वाले घर की रेकी की थी, ताकि उनके बारे में जानकारी जुटाई जा सके.

हालांकि, जब वे वहां पहुंचे तो उन्हें आमिर खान नजर नहीं आए. इसके बाद शूटर्स ने अपना प्लान बदल दिया. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि आमिर खान बांद्रा छोड़कर साउथ मुंबई में शिफ्ट हो चुके हैं. जिस जगह पर शूटर्स आमिर को तलाश रहे थे, वहां एक्टर मौजूद ही नहीं थे. 

आमिर को नहीं ढूंढ पाए तो टाइगर श्रॉफ की तरफ मुड़े शूटर्स?

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान का पता नहीं चलने के बाद शूटर्स ने अपना ध्यान दूसरे टारगेट पर लगा दिया. दावा किया जा रहा है कि शूटर्स ने आमिर खान के बाद टाइगर श्रॉफ को निशाने पर लिया. इस दावे ने बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने वाले गिरोहों को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

सलमान खान को पहले भी धमकियों और सुरक्षा से जुड़े मामलों के कारण सुर्खियों में रहना पड़ा है. अब आमिर खान का नाम टारगेट लिस्ट से जोड़े जाने के बाद मामला और गंभीर नजर आ रहा है. सलमान खान को लगातार बिश्नोई गैंग से धमकियां मिलती रही हैं. उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट तक पर फायरिंग हो चुकी है. यहां तक कि उनके करीबियों को भी निशाने पर लिया गया है.

टाइगर श्रॉफ से जुड़े मामले के बाद शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों के नाम भी संभावित निशानों की चर्चा में सामने आए हैं. सभी को लेकर जांच जारी है. इस बीच सुरक्षा ही कड़ी कर दी गई है. आमिर खान जैसे बड़े स्टार को लेकर सामने आए इस दावे ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा तेज कर दी है. 

टाइगर पर चली थीं गोलियां

Advertisement

बीते दिनों बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में उस वक्त गोलियां चलाई गईं, जब वह फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे. बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने उनकी BMW कार को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की. इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए, हालांकि उनके ड्राइवर और वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति को गोली लगने से चोटें आईं. 

मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों की तरफ से जिम्मेदारी लेने का दावा भी सामने आया, लेकिन पुलिस इसकी जांच कर रही है. अब इस फायरिंग केस की जांच के दौरान आमिर खान और सलमान खान समेत दूसरे बॉलीवुड सितारों के ठिकानों पर संदिग्धों के पहुंचने की बात भी सामने आई है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »