Advertisement

बॉलीवुड

बिजनेसमैन की पत्नी होतीं सुनीता, गोविंदा के प्यार में बनीं जोगन, सालों बाद हुआ पछतावा?

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 07 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:16 AM IST
  • 1/9

गोविंदा और सुनीता आहूजा की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है. दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल थे. 1987 में गोविंदा और सुनीता ने शादी करके अपना घर बसा लिया. शादी के बाद दोनों दो बच्चों- बेटे यश और बेटी टीना के पेरेंट्स बने. 

PHOTO: Instagram @officialsunitaahuja

  • 2/9

दुनिया की नजरों में गोविंदा और सुनीता परफेक्ट कपल थे. लेकिन शादी के 39 साल बाद इनके रिश्ते में खटपट की खबर सामने आ रही है. सुनीता हर पॉडकास्ट में गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप लगा रही हैं. इस बीच सुनीता के पुराने इंटरव्यू वायरल हो रहे हैं. सुनीता ने बताया कि अगर वो गोविंदा से शादी नहीं करतीं, तो उनकी लाइफ में कोई बिजेनसमैन होता.


PHOTO: Instagram @officialsunitaahuja

  • 3/9

एक पॉडकास्ट में सुनीता से पूछा गया, अगर गोविंदा से शादी नहीं करतीं, तो आपकी लाइफ में कौन होता. उन्होंने कहा- अगर गोविंदा से मेरी शादी नहीं होती, तो मेरे पापा कोलकाता के फिल्म डिसट्रिब्यूटर थे. वो नहीं चाहते थे कि मैं गोविंदा से शादी करूं. वो मेरी शादी में आए भी नहीं थे. क्योंकि उनको पता था कि फिल्म इंडस्ट्री में क्या होता है, कैसे होता है. 


PHOTO: Instagram @officialsunitaahuja
 

Advertisement
  • 4/9

वो हमेशा चाहते थे कि मैं बिजनेसमैन से शादी करूं. उन्होंने एक लड़का देखा हॉलैंड में. वो बहुत अच्छा था, बिजनेसमैन था. लेकिन गोविंदा के साथ मेरा प्यार सच्चा था. मैं 15 साल की थी, जब मैंने गोविंदा का हाथ पकड़ा था. 

PHOTO: Instagram @officialsunitaahuja

  • 5/9

मैं गोविंदा के लिए पागल थी. हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे. पता नहीं, हमें किसकी नजर लग गई. भगवान देखेगा उनको. जो नजर लगाने वाले हैं, उनका आंख फूटेगा. पर मेरे पति को मेरे से कोई नहीं छीन सकता है. मेरे जीते-जी मैं उसको अलग नहीं होने दूंगी. चाहें कोई आ जाएगा, कुलचना आए या कुलचनी आए. एक पिक्चर थी ना मेरा पति सिर्फ मेरा है.

PHOTO: Instagram @officialsunitaahuja
 

  • 6/9

हीरो लोगों का मैं क्या बोलूं. वाइफ लोगों से ज्यादा वो हीरोइन लोगों के साथ जिंदगी बिताते हैं. जैसे 40 दिन के लिए शूटिंग के लिए गए, मेरे बच्चे छोटे थे तब. मैं घर पर थी. मेरी सासू मां थी. तो अब मैं इनको क्या बोलूं. हीरो की वाइफ होने के लिए आपको बहुत मजबूत बनना पड़ता है. 

PHOTO: Instagram @officialsunitaahuja
 

Advertisement
  • 7/9

एक इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा था कि सुनीता का दिल बच्चों जैसा है. इसलिए वो उनकी हर गलती को माफ कर देते हैं. इस पर बात करते हुए सुनीता ने कहा था कि मुझे भी गोविंदा से पूछना है कि मैंने ऐसा क्या कर दिया है, जो आप मुझे माफ कर चुके हो. आप इतनी गलतियां करते हो, मैं भी आपको माफ ही करती जा रही हूं ना. मैं हमेशा कहती हूं कि जवानी में इंसान गलती करता है, लेकिन बढ़ती उम्र में अपने आपको संभाल कर रखना चाहिए.

PHOTO: Instagram @officialsunitaahuja
 

  • 8/9

सुनीता ने कहा कि जवानी में सब गलती करते हैं, मैंने भी की हैं. गोविंदा ने तो की हैं. लेकिन जब बच्चे बढ़े हो जाते हैं, तो ये शोभा नहीं देता. अपनी जिम्मेदारी निभाओ. 

PHOTO: Instagram @officialsunitaahuja

  • 9/9

सुनीता की बातों से लगता है कि अब वो गोविंदा की गलतियों को भूलाने के मूड में नहीं हैं. गोविंदा भले ही आज फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सुनीता जल्द ही एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं. 

PHOTO: Instagram @officialsunitaahuja

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement