Advertisement

बॉलीवुड

इतना बदल गईं शिल्पा-शमिता, शेट्टी सिस्टर्स का ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैंस, पहचान पाना भी मुश्किल

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST
  • 1/9

शमिता शेट्टी आज (2 फरवरी) को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. शमिता 47 साल की हो गई हैं. शमिता के बर्थडे पर उनकी बहन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने उन्हें खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है. 
 

 

(Photo: Instagram @theshilpashetty)

  • 2/9

शिल्पा ने अपनी छोटी बहन शमिता के बचपन की कई थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं. बचपन की फोटोज में शमिता की क्यूटनेस देख फैंस दिल हार रहे हैं. 

 

(Photo: Instagram @theshilpashetty)

  • 3/9

खास बात ये है कि शमिता के साथ शिल्पा ने अपनी भी बचपन की थ्रोबैक फोटो शेयर की हैं. शमिता-शिल्पा बचपन में जितनी क्यूट थीं अब वो उतनी ही ग्लैमरस हो चुकी हैं. तस्वीरें देखकर पता चलता है कि बचपन से लेकर अब तक दोनों बहनों का लुक काफी ज्यादा बदल गया है.

(Photo: Instagram @theshilpashetty)

Advertisement
  • 4/9

बचपन की तस्वीरों में शमिता और शिल्पा को पहचानना भी मुश्किल है. उनके थ्रोबैक फोटोज फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं. 

 

(Photo: Instagram @theshilpashetty)

  • 5/9

तस्वीरों में शेट्टी सिस्टर्स का खूबसूरत बॉन्ड भी देखा जा सकता है. बचपन से लेकर अब तक दोनों बहनों का लुक भले ही बदल गया हो, मगर शिल्पा-शमिता का बॉन्ड आज भी उतना ही स्ट्रॉन्ग है. 

 

(Photo: Instagram @theshilpashetty)

  • 6/9

तस्वीरों में दोनों कभी एक दूसरे पर प्यार लुटाती नजर आईं, तो कभी एक दूसरे संग मस्ती-मजाक करती दिखीं. एक्ट्रेस की तस्वीरों से उनके रिश्ते की गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है. 
 

(Photo: Instagram @theshilpashetty)

Advertisement
  • 7/9

शिल्पा ने फोटोज से साथ बहन के लिए एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है. शिल्पा ने लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरी टुंकी. डे-1 से मेरी A1. तुम्हारी जिंदगी हमेशा खुशियों, अच्छी सेहत, हंसी और प्यार से भरी रहे. हमेशा याद रखना तुम्हारे पास मैं हूं...आज, कल और हमेशा. तुम्हें बहुत ज्यादा प्यार करती हूं. 

(Photo: Instagram @theshilpashetty)

  • 8/9

शमिता शेट्टी की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'मोहब्बतें' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. शमिता फिर 'मेरे यार की शादी है',  'बेवफा' समेत कई फिल्मों में नजर आईं. मगर उनके करियर को बहन शिल्पा जैसी उड़ान नहीं मिली. 

 

(Photo: Instagram @theshilpashetty)

  • 9/9

फिल्मों के अलावा शमिता बिग बॉस, झलक दिखलाजा, खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शोज भी कर चुकी हैं. फैंस के बीच उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. 

(Photo: Instagram @theshilpashetty)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement