पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी संग लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने पहुंचे थे. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ये मुकाबला काफी खास था.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी ये मुकाबला देखने पहुंचे थे. ये मैच ऐतिहासिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला गया. सोफी ने इन खास पलों की फोटोज इंस्टा पर शेयर की हैं.
उनके साथ पूर्व भारतीय कोच और कप्तान रहे रवि शास्त्री भी मौजूद थे. सभी ने मैच का मजा लिया. हालांकि टीम इंडिया की हार से सबके चेहरे पर मायूसी जरूर आई.
इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता और टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. सोफी ने लॉर्ड्स मैदान में पहली मैच देखने का एक्सपीरियंस शेयर किया.
वो लिखती हैं- मैंने पहली बार लॉर्ड्स में कोई मैच देखा, मिला-जुला अनुभव रहा. वहां का माहौल जबरदस्त था.
''27,163 फैंस की रिकॉर्डतोड़ भीड़ और एक याद भी कि महिलाओं का खेल कितनी दूर आ गया है.'' सोफी तस्वीरों में अनुष्का संग नजर आती हैं.
दोनों डीवाज ने साथ में फोटोज क्लिक कराईं. दूसरी एक तस्वीर में कोहली-अनुष्का, रवि संग शिखर-सोफी ने फोटो क्लिक कराई.
सोफी ने मैच के बीच के मोमेंट को काफी पसंद किया. लॉर्ड्स में मैच खेलते हुए खिलाड़ियों का नजारा भी वीडियो में दिखाया.
All Photos: Instagram @sophiedhawan93