Advertisement

बॉलीवुड

आलीशान घर में रहते हैं गोविंदा, तुलसी को जल देती हैं सुनीता, वास्तु के ह‍िसाब से सजा हर कोना

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST
  • 1/9

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा लॉकअप सीजन 2 से बाहर आ चुकी हैं. शो पर सुनीता का बेबाक अंदाज देखने को मिला. अब फैन्स हीरो नंबर 1 का घर देखना चाहते हैं. चलिए देर कैसी सुनीता और गोविंदा का आशियाना घूमकर आते हैं. 

  • 2/9

Mashable India संग बातचीत में सुनीता ने अपने घर के अंदर का नजारा दिखाया. उन्होंने बताया कि उनका आलीशान तीन फ्लैट्स को मिलाकर बनाया गया है. 
 

  • 3/9

सुनीता कहती हैं कि इस घर में वो शादी करके आईं और यहीं उनके बच्चे टीना और यश हुए. उन्होंने कहा कि टीना और यश को घर सजाने का शौक है. इसलिए घर डेकोर उन दोनों ने की है. 

Advertisement
  • 4/9

सुनीता ने कहा कि उनका घर वास्तु के हिसाब से बनाया गया है. बालकनी के अपोजिट में तुलसी का पौधा लगाया है. उस एरिया में कोई नहीं जाता है. ना ही वहां किसी को ड्रिंक करने और सिगरेट पीने की परमिशन है. सुनीता ने कहा वो हर रोज बालकनी से सूर्य देवता को जल देती हैं. 
 

  • 5/9

सुनीता ने घर पर साईं बाबा की मूर्ति भी सजाई हुई है. एक कॉनर्ज एंजल के लिए रखा गया है, जहां वो रोज कैंडल जलाती हैं. सुनीता का कहना है कि इससे उनके घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है.

  • 6/9

घर में सुख-शांति बने रहे इसलिए उन्हों हाथी, पाइराइट क्रिस्टल और बड़ा सा शीशा भी लगाया है. ये चीजें वास्तु के हिसाब से सजाई गई हैं. 
 

Advertisement
  • 7/9

सनीता का लिविंग रूम बहुत आलीशान और आरामदायक महसूस कराता है. लिविंग रूम को कई आर्टिफिशियल और यूनिक चीजों से सजाया गया है. 
 

  • 8/9

सुनीता कहती हैं कि लिविंग रूम उनके घर का बेस्ट पार्ट है. उनके बेटे यश को टीवी देखना बहुत पसंद है. लिविंग रूम के एक कॉनर्र पर यश का प्ले स्टेशन बना हुआ है. 

  • 9/9

गोविंदा और सुनीता के घर में बार सेक्शन भी बना हुआ, जो बेहद लग्जरी नजर आता है. सुनीता घर पर ही मेहमानों के साथ पार्टी करती हैं और ड्रिंक एंजॉय करती हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सुनीता और गोविंदा के घर की कीमत 16 करोड़ से अधिक है. 

All Photos: YT Screengrab 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement