बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी बड़ा नाम बन चुकी हैं. उनके ब्यूटी ब्रांड Kay Beauty ने वो कर दिखाया है, जो कई सेलिब्रिटी ब्रांड नहीं कर पाए.
कटरीना के 43वें जन्मदिन पर जानते हैं कि आखिर कैसे उनका मेकअप ब्रांड करोड़ों का कारोबार करने वाला बड़ा नाम बन गया. इस बिजनेस की सफलता के लिए कटरीना कई बड़े अवॉर्ड्स भी अपने नाम कर चुकी हैं.
कटरीना कैफ ने साल 2019 में अपना मेकअप ब्रांड के ब्यूटी लॉन्च किया था. शुरुआत में लोगों ने इसे एक और सेलिब्रिटी ब्रांड माना, लेकिन कुछ ही सालों में इसने बड़ी-बड़ी कंपनियों को टक्कर देना शुरू कर दिया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2026 में के ब्यूटी का कारोबार 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इससे पहले 2025 में ये करीब 240 करोड़ रुपये था. यानी सिर्फ एक साल में ब्रांड ने 46% की शानदार ग्रोथ दर्ज की.
के ब्यूटी अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. ब्रांड ने ब्रिटेन (UK) में भी एंट्री कर ली है. इसके अलावा मिडिल ईस्ट में भी इसकी मौजूदगी लगातार बढ़ रही है.
Kay Beauty की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत है. ब्रांड के ज्यादातर प्रोडक्ट 500 से 1500 रुपये के बीच आते हैं. यानी ना बहुत महंगे, ना बहुत सस्ते. यही वजह है कि आम लोग भी इसे आसानी से खरीद लेते हैं.
कटरीना ने सिर्फ अपना नाम नहीं दिया, बल्कि प्रोडक्ट्स पर भी पूरा फोकस किया. ब्रांड के मेकअप प्रोडक्ट्स भारतीय स्किन टोन को ध्यान में रखकर बनाए गए. साथ ही ये वीगन और क्रुएल्टी फ्री भी हैं.
कटरीना कई बार बता चुकी हैं कि वो Kay Beauty के प्रोडक्ट्स बनाने के प्रोसेस में खुद शामिल रहती हैं. यही वजह है कि लोगों को लगा कि ये सिर्फ नाम का ब्रांड नहीं, बल्कि कटरीना की अपनी सोच और मेहनत का नतीजा है.
के ब्यूटी की सक्सेस के पीछे फैशन वेबसाइट नायका ने भी बड़ा रोल अदा किया है. लॉन्च के साथ ही ब्रांड को मजबूत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मिल गया. कोविड के दौरान जब लोग ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे थे, तब के ब्यूटी ने तेजी से अपनी पहचान बना ली.
Kay Beauty सिर्फ कटरीना कैफ के नाम की वजह से हिट नहीं हुई. इसकी अच्छी क्वालिटी, ग्राहकों के शानदार रिव्यू और लोगों का बार-बार इस ब्रांड पर भरोसा जताने की वजह से आज ये भारत के सबसे सफल सेलिब्रिटी ब्यूटी ब्रांड्स में गिनी जाती है.
आज कटरीना कैफ सिर्फ फिल्मों की स्टार नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं. उनका Kay Beauty ब्रांड 350 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुका है और अब विदेशों में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है.
Photos: Instagram @katrinakaif