पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज गिल हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी सिनेमा में भी छाई हुई हैं. उनकी अपकमिंग पंजाबी फिल्म इश्कनामा है.
शहनाज ने पिंकविला संग बातचीत में आने वाली फिल्मों और पर्सनल लाइफ पर बात की. उन्होंने इंडस्ट्री फ्रेंड्स और अपने अकेलेपन पर खुलकर बात की.
शहनाज ने कहा- मुझे अकेलापन रोजाना ही फील होता है. अगर 4 लोग आपके साथ नहीं हैं तो अकेलापन फील होगा ही. लोग आते जाते रहते हैं. आपको अकेले ही रहना है.
''अकेलापन फील करना बुरी चीज नहीं है. इससे बहुत चीजें सोचने को मिलती हैं. मुझे लगता है ज्यादा सोचने, स्ट्रेस लेने से मेरी चीजें बेहतर होती हैं.''
शहनाज ने कहा कि उनकी लाइफ में ऐसा कोई नहीं है जो गुस्से में उन्हें शांत करें. वो कहती हैं इस इंडस्ट्री में उनके दोस्त नहीं हैं. उन्हें ट्रस्ट इश्यूज हैं. दोस्त आते हैं चले जाते हैं, पता नहीं चलता कौन है दोस्त. उनके चुनिंदा फ्रेंड्स हैं.
शहनाज ने प्यार का मतलब बताते हुए कहा- उनके लिए प्यार एक दूसरे को सपोर्ट करना है. एक दूसरे की इज्जत करना जरूरी है. ऐसा कोई हो, जो भीड़ में भी आपको पहचान ले.
शहनाज के मुताबिक, वो पर्सनल लाइफ में रिजेक्शन को हैंडल करना जानती हैं. अगर कोई उनके प्यार का गलत फायदा उठाता है तो उसे ठीक करना वो अच्छे से जानती हैं.
शहनाज ने कहा कि वो अच्छी फिल्म करना पसंद करेंगी. वो क्वॉलिटी वर्क में भरोसा करती हैं. बस काम के लिए कुछ भी हाथ में नहीं ले लेंगी.
शहनाज ने बताया कि उन्हें रिजेक्शन पसंद हैं. वो रिजेक्शन से सीखती हैं. एक एक्टर को आगे बढ़ने के लिए रिजेक्शन बहुत जरूरी हैं. वो क्रिसिज्म को अच्छे से लेती हैं.
शहनाज का कहना है कि वो इम्तियाज अली संग काम करना पसंद करेंगी. वो हर हाल में उनकी हीरोइन बनकर रहेंगी. वो जो मैनिफेस्ट करती हैं, पाकर रहती हैं.
एक्ट्रेस ने कहा कि वो फेम खोने से डरती नहीं हैं. उन्हें पता है फेम आज है, कल नहीं रहेगा. वो कहती हैं- लोग आते जाते रहते हैं. वो बस अपना काम अच्छे से करना चाहती हैं.
All Photos: Instagram @shehnaazgill