Advertisement

बॉलीवुड

'रामायण' फेम एक्टर आदिनाथ कोठारे की टूटी शादी, 15 साल बाद पत्नी से हुए अलग, बेटी को कौन पालेगा?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST
  • 1/8

फेमस एक्टर आदिनाथ कोठारे ने फैंस को बड़ा झटका दिया है. उन्होंने इंस्टा पोस्ट लिखकर शादी टूटने का ऐलान किया है.
 

Photo: Instagram @adinathkothare
 

  • 2/8

आदिनाथ और उनकी पत्नी उर्मिला कानिटकर ने जॉइंट स्टेटमेंट साझा किया है. पोस्ट में उन्होंने आपसी सहमती से शादी तोड़ने और मिलकर बेटी की परवरिश करने की बात की है. 

Photo: Instagram @urmilakothare
 

  • 3/8

एक्स कपल ने लिखा- काफी सोच-विचार के बाद उर्मिला और मैंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ बतौर पार्टनर अलग होने का फैसला किया है. 
 

Photo: Instagram @adinathkothare
 

Advertisement
  • 4/8

''पति-पत्नी के तौर पर भले ही हमारा रिश्ता टूट चुका है लेकिन अपनी बेटी के लिए हमारी जिम्मेदारी और प्यार हमेशा पहले जैसा रहेगा. वो हमारी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है.''
 

Photo: Instagram @adinathkothare
 

  • 5/8

''उर्मिला और मैं मिलकर उसकी परवरिश करेंगे, ताकि वो प्यार, सिक्योरिटी और अच्छे माहौल में बड़ी हो सके. हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं. हमने साथ में इतने खूबसूरत साल बिताए.''
 

Photo: Instagram @adinathkothare
 

  • 6/8

''बीते सालों में मीडिया और पब्लिक की तरफ से जो प्यार और सपोर्ट मिला है, उसके लिए हम दिल से धन्यवाद देते हैं. उम्मीद है जिंदगी के इस नए चैप्टर में भी आपका प्यार बरकरार रहेगा.''
 

Photo: Instagram @urmilakothare
 

Advertisement
  • 7/8

''हम मीडिया और सभी लोगों से हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील करते हैं. ये हमारे शादी टूटने को लेकर फाइनल स्टेटमेंट है. इस पर हम आगे से कोई कमेंट नहीं करेंगे.''
 

Photo: Instagram @adinathkothare
 

  • 8/8

आदिनाथ की तरह उर्मिला भी पेशे से एक्ट्रेस हैं. दोनों ने मराठी इंडस्ट्री में ढेर सारा काम किया है. आदिनाथ को अब फैंस नितेश तिवारी की रामायण में देखेंगे.
 

Photo: Instagram @adinathkothare
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement