मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक डीवा हैं. वो 52 साल की हैं, लेकिन उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है.
मलाइका की सबसे अच्छी चीज ये है कि दुनिया में कुछ भी चल रहा हो, लेकिन वो अपनी लाइफ का हर एक लम्हा अच्छे से एंजॉय करती हैं.
अब बॉलीवुड डीवा ने फैन्स को वीकेंड ट्रीट दी है. मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बिकिनी फोटोज शेयर की हैं.
तस्वीरों में मलाइका पिंक कलर की बिकिनी में समंदर किनारे पोज देती दिख रही हैं. उनका चेहरा खुशी और सूर्य की किरणों से चमक रहा है.
एक फोटो में मलाइका बिकिनी पहनकर पूल टाइम एंजॉय करती दिखीं. उनके साथ उनके बेटे अरहान भी हैं. मां-बेटे आराम से खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाती दिखी.
मलाइका ने वेकेशन का हर मोमेंट जमकर एंजॉय किया. उनकी खुशी देखकर पता चल रहा है कि उन्हें दुनिया की सैर करना कितना पसंद है.
मलाइका की बिकिनी फोटोज देखकर फैन्स का दिल तेजी से धक-धक करने लगा है. एक फैन ने लिखा कि खूबसूरती का राज क्या है. दूसरे ने कहा कि फिटनेस सीक्रेट रिवील कर दो प्लीज.
दूसरे फैन ने कहा कि मां-बेटे की जोड़ी को नजर ना लगे. कुछ ने कहा कि मलाइका की बोल्डनेस ने पारा हाई कर दिया है.
All Photos: Instagram @malaikaaroraofficial