बॉलीवुड की बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार समीरा रेड्डी ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे कड़वे सच से पर्दा उठाया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. समीरा ने अपनी पहली फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' (2002) के दिनों को याद कर शॉकिंग खुलासा किया. (Photo: Instagram/@reddysameera)
समीरा ने खुलासा किया कि उन्हें अपनी पहली ही फिल्म में उनके असली स्किन कलर से करीब दो-तीन शेड ज्यादा गोरा दिखाया गया था. इतना ही नहीं, परफेक्ट और अट्रैक्टिव दिखने के लिए उन्हें पैडेड ब्रा, बम पैड्स (Bum pads) और कलरफुल कॉन्टैक्ट लेंस तक पहनने के लिए मजबूर किया गया था. (Photo: Instagram/@reddysameera)
इस आर्टिफिशल बदलाव और क्रू मेंबर्स की टिप्पणियों के कारण वे लगभग 40 साल की उम्र तक अपनी बॉडी और त्वचा के रंग को लेकर गंभीर असुरक्षा और बॉडी-शेमिंग का शिकार बनी रहीं. (Photo: Instagram/@reddysameera)
Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में समीरा रेड्डी ने कहा, 'मैं इतने सालों तक केवल खुद को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए पैडेड ब्रा और पैडेड बम पैड्स पहना करती थी. इसके साथ ही आंखों में कलर्ड लेंसेस और चेहरे पर गोरा दिखने का दबाव अलग से रहता था.' (Photo: Instagram/@reddysameera)
जब होस्ट ने उनसे पूछा कि आखिर कोई उनसे इस तरह की बातें कैसे कह सकता है, तो समीरा ने जवाब दिया कि यह चीजें सेट पर बेहद सामान्य थीं. समीरा ने कहा, 'मुझसे सीधे तौर पर कह दिया जाता था कि तुम्हारी बॉडी परफेक्ट नहीं है या 'योर बम इज फ्लैट'. जब इस तरह की चीजें बार-बार बोली जाती हैं, तो वह किसी भी लड़की को अपनी बॉडी को लेकर बुरा महसूस करा देती हैं.' (Photo: Instagram/@reddysameera)
इस बॉडी-शेमिंग के पीछे कौन लोग शामिल थे, इसका खुलासा करते हुए समीरा ने बताया कि उन्हें किसी मेल डायरेक्टर या मुख्य कास्टिंग डायरेक्टर ने नहीं, बल्कि सेट पर मौजूद फीमेल एडी (असिस्टेंट डायरेक्टर) ने यह बात कही थी. उन्होंने बताया, मुझे याद है कि इस केस में वह एक फीमेल एडी थीं जिन्होंने मुझसे सीधे ये बातें कही थीं. (Photo: Instagram/@reddysameera)
'इसके अलावा, जो ड्रेस डिजाइनर्स भी थे, वे शुरुआत से ही मेरे लुक को लेकर टोका-टाकी करते थे. वे मुझसे कहते थे कि 'समीरा, यू आर नॉट एंडॉव्ड' (यानी तुम्हारी शारीरिक बनावट वैसी नहीं है जैसी एक हीरोइन की होनी चाहिए) और तुम्हें इसके बारे में कुछ करना पड़ेगा.' (Photo: Instagram/@reddysameera)
समीरा ने बताया कि इसी वजह से उनके सारे आउटफिट्स में पहले से ही इन-बिल्ट पैडेड ब्रा लगाई जाती थीं. उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि उस दौर में उनके पास शायद दुनिया का सबसे बेहतरीन पैड्स का कलेक्शन इकट्ठा हो गया था. (Photo: Instagram/@reddysameera)
समीरा ने बताया कि दबाव सिर्फ पहनावे और मेकअप तक ही सीमित नहीं था, बल्कि उन्हें सीधे तौर पर अपनी बॉडी में कॉस्मेटिक बदलाव करने के लिए भी उकसाया जाता था. उन्होंने बताया, 'मुझे मुंह पर बोला जाता था कि 'यार समीरा, हम कपड़ों में कब तक ये सब चीजें इन-बिल्ट करेंगे? तुम अपनी बॉडी के लिए कुछ करवा क्यों नहीं लेतीं.' (Photo: Instagram/@reddysameera)
समीरा ने आगे बताया कि उनके एक मार्केटिंग फील्ड के दोस्त ने उनसे एक बार सीधे पूछा था, 'आखिर तुम्हारी यूएसपी (USP) क्या है? तुम तो मम्मी बन चुकी हो... जैसे शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा ये सब इंडस्ट्री की 'यम्मी मम्मी' हैं जो काफी हॉट और योग-प्रेमी हैं, लेकिन तुम तो 'यम्मी मम्मी' से कोसों दूर हो.' (Photo: Instagram/@reddysameera)