Advertisement

बॉलीवुड

रेवती सुले की शादी में छाया बच्चन परिवार, दूल्हा-दुल्हन संग झूमे शाहरुख, डैशिंग लगे रणबीर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST
  • 1/13

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) की नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी की धूम रही. इंटरनेट पर इस रॉयल वेडिंग की तस्वीरें छाई हुई हैं.
 

  • 2/13

रेवती की शादी नागपुर के बिजेसनमैन संरग लाखानी से शनिवार को हुई है. हाई-प्रोफाइल वेडिंग में राजनीतिक और फिल्मी गलियारों के सितारे शामिल हुए.
 

  • 3/13

सोशल मीडिया पर रेवती की शादी के फोटो सामने आए हैं. इनमें फिल्मी सितारों की झलक दिखी है. शाहरुख खान ने रेवती के संगीत में परफॉर्म किया था.
 

Advertisement
  • 4/13

शाहरुख ने संगीत नाइट में समां बांधा. दूल्हा-दुल्हन संग डांस किया. परफॉर्मेंस के बाद किंग खान के साथ वहां मौजूद गेस्ट्स ने फोटोज क्लिक कराईं.
 

  • 5/13

फिल्मी दुनिया से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी शादी में शिरकत की थी. वो पत्नी जया बच्चन संग शादी में शामिल हुए.
 

  • 6/13

जया बच्चन पिंक साड़ी में खूबसूरत लगीं. वहीं अमिताभ ऑफ व्हाइट कुर्ता पायजामे और कलरफुल दुपट्टे में डैशिंग लगे. 
 

Advertisement
  • 7/13

एक फोटो सामने आई है जिसमें अमिताभ बच्चन को अनिल अंबानी से बातचीत करते देखा गया है. दोनों आपस में बातचीत करते दिखे.

  • 8/13

रणबीर कपूर को भी शादी में देखा गया. वो ब्लैक कलर के सूट में डैशिंग लगे. अपने लुक को उन्होंने चश्मे के साथ कूल बनाया.
 

  • 9/13

रणबीर की बुआ रीमा जैन, अरमान और आदर जैन, जैकी श्रॉफ के अलावा बोनी कपूर को भी रेवती सुले की शादी में देखा गया. 
 

Advertisement
  • 10/13

फरहान अख्तर भी शादी में गेस्ट बने. इंडो वेस्टर्न लुक में वो हैंडसम लगे.

  • 11/13

अभिषेक बच्चन ने पापा अमिताभ बच्चन और मां जया संग रेवती की शादी में शिरकत की.  

  • 12/13

बात करें, दूल्हा-दुल्हन के लुक की तो, दोनों आइवरी आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे. उनका लुक रॉयल और सादगी से भरा हुआ नजर आया.
 

  • 13/13

रेवती ने अपने लुक को सिंपल रखा. सॉफ्ट मेकअप और एलीगेंट आउटफिट पहनकर वो दुल्हन बनीं. इंटनेरट पर रेवती और सारंग के लुक की तारीफ हो रही है.
 

All Photos: Social Media

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement