Advertisement

बॉलीवुड

धुरंधर 2 में रणवीर ने सहा असली टॉर्चर, खुद बताया कैसे मारो, को-एक्टर का खुलासा

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST
  • 1/10

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' कई बढ़िया कलाकारों ने काम कर फेम कमाया है. इसमें आदित्य उप्पल भी शामिल हैं. उप्पल ने फिल्म में पुलिस अफसर उमर हैदर का रोल निभाया है, जो संजय दत्त के किरदार असलम चौधरी की टास्क फोर्स का हिस्सा है. आदित्य उप्पल को अपने काम के लिए सराहना मिल रही है, जिसका वो लुत्फ उठा रहे हैं.

  • 2/10

आदित्य उप्पल लगभग आठ सालों से ऑडिशन देने और संघर्ष के बाद 'धुरंधर' का हिस्सा बनने का मौका मिला है. ऐसे ही प्रोजेक्ट का सपना हर एक्टर देखता है. पहली फिल्म में उप्पल की भूमिका लिमिटेड था. मगर 'धुरंधर 2' में उनका रोल काफी अहम है. उनका किरदार कहानी के एक जरूरी ट्विस्ट को ड्राइव करता है. साथ ही उनके किरदार को रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजहरी को टॉर्चर करते भी दिखाया गया है.

  • 3/10

फरीदून शहरयार के पॉडकास्ट पर बात करते हुए आदित्य उप्पल ने कहा, 'मुझे इस सीक्वेंस के बारे में पहले पता नहीं था. जब स्क्रिप्ट आई तो उसमें सिर्फ इतना लिखा था कि मैं लॉकअप में जाता हूं और उससे पूछताछ करता हूं. कभी-कभी सीन धोखा दे जाते हैं. आप लाइनें पढ़कर एक तरीके से कल्पना कर लेते हैं, लेकिन जब सेट पर पहुंचते हो, माहौल और सबकुछ देखकर पता चलता है कि इसमें बहुत सारी टेक्निकलिटीज हैं. इस सीन में बहुत सारे टेक्निकल पहलू थे और मुझे कई बातों का ध्यान रखना था. सबसे पहले तो मैं बेहद सतर्क था कि रणवीर को चोट न लगे.'

Advertisement
  • 4/10

आदित्य उप्पल ने खुलासा किया कि उन्होंने सीन के दौरान रणवीर सिंह को असल में भी मारा था. उन्होंने एक्शन टीम के साथ मिलकर इसे सुरक्षित और कन्विंसिंग तरीके से एक्जीक्यूट करने की कोशिश की थी.

  • 5/10

एक्टर ने बताया, 'मेरे लिए इस फिल्म में इस सीन के अलावा कोई दूसरा एक्शन सीन नहीं था. इसलिए एक्शन डायरेक्टर एजाज भाई के साथ मुझे ये काम करना पड़ा कि कैसे ये सीन होगा. मैं कितना हिट कर सकता हूं और कौन से एरिया सेफ हैं ताकि उन्हें असल में चोट न लगे. लेकिन मेरे पहले दो-तीन शॉट्स कट गए, क्योंकि जब आप एक्शन में नए होते हो तो एक्स्ट्रा सावधानी बरतते हो. तो आदित्य सर ने मुझे कहा, 'तुम्हें पूरा जोर लगाना होगा, सच में मारना होगा.' रणवीर भाई ने भी कहा, 'आदित्य, मुझे जोर से मारो, पूरा जोर लगाओ.' मैंने उनसे कहा कि शायद मैं एक शॉट में ये नहीं कर पाऊंगा.'

  • 6/10

उप्पल ने आगे बताया कि इस सीन के लिए काफी इंटेंस तैयारी की जरूरत थी. उन्होंने कहा, 'ये एक स्टिक है, जिसमें मेटल लगा हुआ है, इसलिए इसमें बहुत तैयारी की जरूरत थी. एजाज भाई ने मुझे बताया कि अगर मैं रणवीर को असल में नहीं मारूंगा तो शॉट में वो इम्पैक्ट नहीं आएगा. सीन में वो बंधा हुआ है और मेरा इरादा ये था कि ये वो शख्स है जिसकी मैं इतने लंबे समय से तलाश कर रहा था, और अब वो मेरे हाथ में है, मैं उसे जाने नहीं देना चाहता. उसके वजह से मैंने अपना मेंटर खोया है. इसलिए मैं जितना हो सके, ब्रूटल होना चाहता था.'

Advertisement
  • 7/10

आदित्य उप्पल ने रणवीर सिंह को इस सीन के दौरान गाइड करने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, 'रणवीर सिंह को बहुत-बहुत शुक्रिया कि उन्होंने मेरा साथ दिया. उन्होंने सीन के दौरान खुद मुझे रोका और गाइड किया. कहां से पकड़ना है, दाढ़ी कैसे पकड़नी है, कितना प्रेशर लगाना है. उन्होंने मुझे बताया कि वो रोज जिम में 15-20 मिनट सिर्फ इसी एक्शन के लिए ट्रेनिंग करते हैं, इसलिए वो पहले से तैयार थे. उन्होंने मुझे बताया कि मैं उन्हें मार सकता हूं और कहा कि पूरा जोर लगाओ. हमने ये सीन सुबह करीब 3:30 बजे शूट किया था.'

  • 8/10

आदित्य उप्पल ने संजय दत्त के अंतिम संस्कार वाले सीन पर भी बात की. इस सीन की शूटिंग के बारे में भी उन्होंने खुलासा किया कि उस वक्त उन्हें कितना कम कॉन्टेक्स्ट पता था. उन्होंने बताया कि उन्हें ये नहीं पता था कि कहानी आगे कहां जा रही है और उन्हें सिर्फ इतना बताया गया था कि ये एक बहुत इमोशनल मोमेंट है, जिसके हिसाब से उन्होंने परफॉर्म किया. लेकिन बाद में जब उन्होंने थिएटर में सीन देखा तो खुद दर्शकों के साथ हंसने लगे.

  • 9/10

आदित्य उप्पल ने बताया, 'ये मेरा अमृतसर में पहला दिन था, जहां मुझे संजय दत्त के फ्यूनरल सीन में खड़ा होकर सैल्यूट करना था. मुझे आना था, उनके शरीर के सामने गुलाब रखना था. ये मेरा पहला सीन था जिसमें मुझे डायरेक्टर आदित्य धर से मिलना हुआ. मैंने पहले धुरंधर 2 का हिस्सा शूट किया था और मुझे नहीं पता था कि स्क्रिप्ट कहां जा रही है. मैंने वो हिस्सा बिना किसी रेफरेंस के शूट किया कि मैं कहां से आ रहा हूं. इस पूरे सिक्वेंस को करने से पहले मैं बेहद नर्वस था और मुझे बताया गया था कि ये एक सीरियस सीन है. और वो सैल्यूट जो तम्मा तम्मा बीट पर आता है. मैं इतना सीरियस था कि मेरी आंखों में आंसू थे, लेकिन थिएटर में मैं दर्शकों के साथ हंस रहा था, क्योंकि मुझे लग रहा था कि लोग इस पर हंस रहे हैं. एक एक्टर के तौर पर मेरा इरादा पूरी तरह अलग था. मैं चाहता था कि लोग उस भावना से जुड़ें कि मैंने अपना बॉस खो दिया है, क्योंकि मुझे कोई कॉन्टेक्स्ट नहीं था, लेकिन नतीजा कुछ और ही निकला.'

Advertisement
  • 10/10

उप्पल ने यह भी बताया कि फिल्म के कंटेंट को प्रोडक्शन के दौरान बेहद गोपनीय रखा गया था. उन्हें सिर्फ अपने सीन्स की जानकारी दी जाती थी और ये बताया जाता था कि उनसे क्या चाहिए, लेकिन फिल्म की बड़ी कहानी या पूरे कॉन्टेक्स्ट के बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया जाता था.

All Photos: Instagram/@adityauppal

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement