दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में हैं. दीपिका-रणवीर जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाले हैं.
Photo: Instagram @deepikapadukone
सेकेंड बेबी के वेलकम से पहले दीपिका और रणवीर का आलीशान घर बनकर तैयार हो चुका है, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली.
Photo: Instagram @deepikapadukone
इंटरनेट पर दीपिका और रणवीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अपने नए घर की बालकनी में खड़े दिखाई दे रहे हैं.
Photo: Social Media
दीपिका व्हाइट को-ऑर्ड आउटफिट में काफी स्टाइलिश लग रही थीं. रणवीर रेड टी-शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक कैप में कैजुअल लुक में दिखे.
Photo: Social Media
नए घर की बालकनी में दीपिका और रणवीर प्रॉपर्टी का मुआयना करते हुए नजर आए. दोनों खुशी से चहकते भी दिखे. रणवीर और दीपिका की खुशी उनके चाहने वालों को खुश कर गई.
Photo: Social Media
जब दीपिका और रणवीर बातचीत में बिजी थे, तो हर किसी की नजरें एक्ट्रेस के बेबी बंप पर थीं. बालकनी में खड़ीं दीपिका का बेबी बंप साफ नजर आया.
Photo: Social Media
रिपोर्ट्स की मानें तो मां बनने के बाद दीपिका अपने नए घर में शिफ्ट होंगी. ये भी कहा जा रहा है कि कपल के बांद्रा, मुंबई स्थित आलीशान नए घर की कीमत 119 करोड़ रुपये है.
Photo: Instagram @deepikapadukone
दीपिका और रणवीर का घर इंडिया के सबसे महंगे सेलिब्रिटी घरों में से एक बताया जा रहा है. दीपिका और रणवीर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे.
Photo: Instagram @deepikapadukone
शादी के 6 साल बाद 2024 में दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी दुआ का वेलकम किया. अब दीपिका दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रही हैं.
Photo: Instagram @deepikapadukone