Advertisement

बॉलीवुड

नई दुल्हन गौरी संग करोड़ों के आलीशान 'महल' में शिफ्ट होंगे आमिर खान, एक छत के नीचे साथ रहेंगी EX वाइफ-बच्चे?

आजतक इंटरनेशनल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST
  • 1/13

आमिर खान और गौरी स्प्रैट अब पति-पत्नी बनकर नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं. कपल ने 5 जुलाई को रजिस्टर मैरिज करके परिवार की मौजूदगी में एक दूसरे को अपना हमसफर चुना. 

  • 2/13

61 साल की उम्र में तीसरी शादी करने पर आमिर सुर्खियों में छाए हुए हैं. किसी ने उनके इस फैसले को सराहा तो कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. 

  • 3/13

नए दूल्हा-दुल्हन आमिर और गौरी अब खास वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं. नई रिपोर्ट्स की मानें, तो कपल जल्द ही करोड़ों के नए घर में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहा है. 

Advertisement
  • 4/13

आमिर और गौरी को लेकर नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आमिर अपनी दुल्हनिया गौरी संग खार के यूनियन पार्क में फिर से बन रहे मरीना अपार्टमेंट्स के आलीशान घर में शिफ्ट हो सकते हैं.

  • 5/13

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर और गौरी फिलहाल नरगिस दत्त रोड पर स्थित 'विल्नोमोना' में किराए के घर में रह रहे हैं,  लेकिन उनका नया और परमानेंट घर हाई-राइज बिल्डिंग में होगा. 

  • 6/13

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि आमिर के नए घर में फिलहाल कंस्ट्रक्शन चल रही है. उनका नया घर साल 2030 के आसपास तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है. 
 

Advertisement
  • 7/13

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने पिछले कुछ सालों में 'मरीना' में कई निवेश किए हैं. उन्होंने यहां एक कई अपार्टमेंट खरीदे हैं, जिसमें वो मल्टी-फ्लोर घर बनवा रहे हैं. उन्होंने बिल्डिंग में अपने परिवार के सदस्यों के लिए सेपरेट अपार्टमेंट्स अलॉट किए हैं. 

  • 8/13

ऐसा कहा जा रहा है कि इस बिल्डिंग की टॉप तीन मंजिलों पर आमिर खान, गौरी स्प्रैट और उनका बेटा क्विन रहेंगे. खबरों की मानें तो इसे एक 'स्काई विला' की तरह डिजाइन किया जा रहा है.
 

  • 9/13

बिल्डिंग का एक पूरा फ्लोर प्राइवेट गेट-टुगेदर, फैमिली गैदरिंग के लिए तैयार किया जाएगा, जहां फैमिली फंक्शन्स और करीबी दोस्तों के लिए पार्टी होस्ट की जाएंगी. 

Advertisement
  • 10/13

सूत्र के हिसाब से छपी खबर में बताया गया है- आमिर अपनी पहली शादी से हुए अपने 33 साल बेटे जुनैद खान के लिए एक फ्लोर तैयार करवा रहे हैं. इसके अलावा, बिल्डिंग के कुछ दूसरे फ्लैट आमिर की एक्स वाइफ और फिल्ममेकर किरण राव और आजाद को भी दिए जाएंगे. 

  • 11/13

ऐसा कहा जा रहा है कि इसी बिल्डिंग में आमिर की मां जीनत हुसैन और उनकी दो बहनों,  निखत और फरहत के लिए भी अपार्टमेंट हैं. 

  • 12/13

ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि आमिर ने इन अपार्टमेंट ब्लॉक्स के लिए डाउन पेमेंट के रूप में 100 करोड़ से अधिक का एडवांस दिया है.

  • 13/13

हालांकि, हम इन रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं करते हैं, क्योंकि आमिर या उनकी टीम ने इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है. 

All Photos: Social Media 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement