Advertisement

भोजपुरी

'मेरा शादीशुदा हीरो संग अफेयर', ब्रेकअप ने उजाड़ी जिंदगी, दर्द में एक्ट्रेस, निकले आंसू

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST
  • 1/14

नए रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में भोजपुरी सितारे अपने सीक्रेट्स रिवील करके वाकई में बवाल मचा रहे हैं. शो के दूसरे एपिसोड में भोजपुरी क्वीन काजल राघवानी ने अपने अफेयर को लेकर बड़ा खुलासा किया. 
 

  • 2/14

काजल ने बताया कि वो शादीशुदा हीरो संग रिश्ते में थीं. लेकिन 5 साल के अफेयर के बाद उस हीरो ने उन्हें छोड़ दिया. रिश्ता टूटने के बाद से वो काफी परेशान रहती हैं. 

  • 3/14

रानी चटर्जी संग बातचीत करते हुए अपने अफेयर पर काजल राघवानी बोलीं- मैं काम की वजह से परेशान रहती हूं, क्योंकि मैं रिश्ते में थी. उन्होंने दबी जुबान से खेसारी लाल यादव का नाम लिया.

Advertisement
  • 4/14

काजल आगे बोलीं- मैंने 5 साल बाद उनके लिए बोला था. लेकिन उसके बाद जो ट्रोलिंग हुई. उसके बाद से मैंने सोशल मीडिया से बहुत ज्यादा कट-ऑफ कर लिया है. 
 

  • 5/14

'उन लोगों के लोग ही काफी मैसेज करते हैं. मैंने अब इवेंट्स करने भी काफी कम कर दिए हैं, क्योंकि एक इवेंट में लोग पत्थर मार रहे थे. कार के कांच तोड़ दिए थे, तो मैं डर गई थी. लोग बोल रहे थे कि मैंने धोखा दिया.' 

  • 6/14

काजल आगे बोलीं- शादीशुदा के साथ मैंने अफेयर किया. तो तुम (खेसारी) भी तो यही बोलते थे मेरी वाइफ के साथ मेरा रिश्ता नहीं है. हम डिवोर्स ले रहे हैं. तुम भी शादीशुदा थे, तो तुम क्यों प्यार में पड़े?'

Advertisement
  • 7/14

'लेकिन लोगों को यह नहीं दिखता है कि तुम शादीशुदा होकर प्यार में पड़ते हो, लेकिन अगर हम शादीशुदा से प्यार करें तो प्रॉब्लम है.' 

  • 8/14

रानी चटर्जी आगे खेसारी की तरफ इशारा करते हुए बोलीं- मैंने उनके कई इंटरव्यूज देखे, जिसमें उन्होंने कहा कि मेरा दिल तोड़ दिया, मुझे धोखा दिया. 

  • 9/14

'लेकिन तुम्हारा पॉडकास्ट आने के बाद उनकी स्टेटमेंट बदल गई. उन्होंने कहा मेरी तो कभी गर्लफ्रेंड थी ही नहीं. कौन सा प्यार, मैं शादीशुदा हूं, मैं कैसे प्यार कर सकता हूं.' 

Advertisement
  • 10/14

रानी चटर्जी ने कहा कि इन लोगों की सच्चाई ऑडियंस को नहीं पता. ऑडियंस के बीच तो ये लोग संत बाबा बनकर घूमते हैं कि हम अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं. इनकी सच्चाई इनकी पत्नियों से जाकर पूछनी चाहिए. 

  • 11/14

काजल राघवानी ने ये भी खुलासा किया कि उनसे शादी का कई बार वादा किया गया था कि अगले साल शादी करेंगे. वो तब छोटी थीं इसलिए उनके धोखे को समझ नहीं पाईं.

  • 12/14

काजल राघवानी ने कहा कि वो अब भी अपने फैंस के लिए उस हीरो संग काम करने को तैयार हैं. काजल ने खुलासा किया कि ब्रेकअप के बाद उस हीरो ने उन्हें साथ में काम करने का ऑफर भी दिया था, लेकिन उसने शर्त रखी थी कि पहले की तरह साथ रहना होगा. लेकिन शर्त सुनने के बाद काजल ने काम करने से इनकार कर दिया था.  

  • 13/14

काजल ने कहा कि वो बहुत अकेला महसूस करती हैं. कभी-कभी उन्हें लगता है कि वो खुद को खो रही हैं. अपना दर्द बताते हुए वो इमोशनल हो गईं. उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. 

  • 14/14

बता दें कि काजल राघवानी को लेकर एक समय पर चर्चा थी कि वो शादीशुदा एक्टर खेसारी लाल यादव संग रिश्ते में हैं. कहा जाता है कि दोनों 5 साल तक रिश्ते में थे फिर उनका ब्रेकअप हो गया था. काजल राघवानी कई इंटरव्यू में खेसारी संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं. 

 

(Photo: Instagram @
kajalraghwani)

Advertisement
Advertisement