मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की चर्चा जोरों पर हैं. कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि धनुष और मृणाल शादी करने जा रहे हैं. फिल्म प्रमोशन के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी भी मृणाल को शादी के लिए टीज कर चुके हैं.
PHOTO: Yogen Shah
धनुष संग शादी की चर्चा के बीच गुरुवार को मृणाल की एक शॉकिंग तस्वीर सामने आई. पिकं कलर की गाउन में मृणाल का बेबी बंप दिखा. एक्ट्रेस बिल्कुल प्रेग्नेंट महिला की तरह चल रही थीं. उनके चेहरे के हाव-भाव भी उसी तरह थे.
PHOTO: Yogen Shah
मृणाल के साथ वरुण धवन भी थे. ब्लू जींस और ब्लैक टी-शर्ट में वरुण, मृणाल का ख्याल रखते दिखे. वरुण ने मृणाल को धूप और धक्का-मुक्की से बचाने की पूरी कोशिश की.
PHOTO: Yogen Shah
मृणाल का बेबी बंप देखकर यूजर्स हैरान नजर आ रहे हैं. सभी ये जानने के उत्सुक हैं कि आखिर ये कब हुआ. एक ने लिखा कि मृणाल सच में प्रेग्नेंट हैं क्या? दूसरे फैन ने लिखा कि क्यूट लग रही हो.
PHOTO: Yogen Shah
कई लोगों ने लिखा कि मृणाल शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं. कुछ लोगों ने गेस किया कि जरूर ये फिल्म की शूटिंग पर हैं. मृणाल के फैन्स कह रहे हैं कि इतनी जल्दी प्रेग्नेंसी कैसे हो गई.
PHOTO: Yogen Shah
अगर बाकी सब की तरह आप भी यही सोच रहे हैं कि मृणाल प्रेग्नेंट हैं, तो सच ये नहीं है. मृणाल प्रेग्नेंट नहीं हुई हैं और ना ही वो किसी को गुड न्यूज देने वाली हैं. इसलिए अपनी फीलिंग्स को थोड़ा कंट्रोल कर लीजिए.
PHOTO: Yogen Shah
मृणाल का लुक उनकी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के लिए है. बेबी बंप के साथ मृणाल की वायरल तस्वीरें और वीडियो फिल्म शूट लोकेशन के हैं. फिल्म में उनके साथ वरुण धवन लीड रोल में हैं.
PHOTO: Yogen Shah
रही बात मृणाल की शादी, तो वो इससे इनकार कर चुकी हैं. मृणाल का कहना है कि वो जब भी शादी करेंगी, तो सबसे पहला इनवाइट गणेश जी को जाएगा. इसके बाद वो फैन्स को न्योता देंगी. लेकिन जिस तरह मृणाल और धनुष की वेडिंग न्यूज फैल रही है. वो देखकर यही कहा जा सकता है कि कुछ तो गड़बड़ है दया.
PHOTO: Yogen Shah