Advertisement

बॉलीवुड

'मुझे बिकिनी पहनकर दिखाओ', मिथुन चक्रवर्ती की बहू से डायरेक्टर ने की गंदी डिमांड, बंद कमरे में रखी थी ये शर्त

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST
  • 1/9

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा एक फेमस एक्ट्रेस हैं. वो कई फिल्मों और टीवी शोज में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस कर चुकी हैं. 'अनुपमा' शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली. 

  • 2/9

हैरानी की बात ये है कि मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा भी कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं. मदालसा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि करियर की शुरुआत में एक डायरेक्टर ने उनसे गंदी डिमांड की थी. 

  • 3/9

मदालसा ने बताया था कि डायरेक्टर ने उन्हें काम के सिलसिले में मीटिंग के लिए बुलाया था. मगर जब वो डायरेक्टर से मिलने गईं तो डायरेक्टर ने उनसे उसके सामने बिकिनी पहनने की शर्त रखी थी. 

Advertisement
  • 4/9

मदालसा ने कहा था- एक बार मैं मीटिंग के लिए गई थी, तो डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि मैं ऐसी लड़की चाहता हूं, जो बिकिनी में कंफर्टेबल हो. 

  • 5/9

'ये सुनकर मैंने अपने दिमाग में सोचा कि ठीक है. इसमें कौन सी बड़ी बात है. लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि मैं तुम्हें बिकिनी में देखना चाहता हूं. मुझे बिकिनी में तुम्हारी बॉडी लैंग्वेज देखनी है.'

  • 6/9

'ये सुनकर मैंने कहा था माफ करिए. मैं एक एक्टर हूं. अगर रोल की डिमांड के हिसाब से मुझे कुछ कैमरे के सामने पहनना है तो मैं पहनूंगी, क्योंकि वो मेरी जॉब का हिस्सा है.'

Advertisement
  • 7/9

'लेकिन आपके सामने बिकिनी पहनना मेरी जॉब का हिस्सा नहीं है. मैंने कहा टैलेंट देखना है तो ठीक है वरना कोई बात नहीं.'

  • 8/9

मदालसा ने बताया था कि ये बोलकर वो वहां से चली गई थीं. डायरेक्टर की बात ने उन्हें काफी हैरान किया था. 

  • 9/9

मदालसा शर्मा की बात करें तो उन्होंने साल 2009 में साउथ सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की थी. साउथ के बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया. लेकिन एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें सही पहचान अनुपमा शो से मिली. आज मदालसा का इंडस्ट्री में बड़ा नाम है. 

 

(All Photo: Instagram @madalsasharma)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement