Advertisement

बॉलीवुड

ललित मोदी से लूटे पैसे, गोल्ड डिगर हैं सुष्मिता सेन? Ex IPL चीफ ने तोड़ी चुप्पी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:24 AM IST
  • 1/8

बिजनेसमैन और पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी ने बॉलीवुड डीवा सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि सुष्मिता उनकी जिंदगी का बहुत खास हिस्सा थीं. उन्होंने सुष्मिता की ट्रोलिंग को लेकर भी बचाव किया. 

  • 2/8

Humans of Bombay संग बातचीत में ललित मोदी ने कहा कि उनके दिल में आज भी सुष्मिता के लिए प्यार और सम्मान है. वो कहते हैं- सुष्मिता मेरे लिए बहुत खास थीं. उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया और जिस तरह का मैं आज हूं, उसमें उनका बड़ा रोल है. 

  • 3/8

वो उस समय मेरी लाइफ का हिस्सा थीं, लेकिन बस हमारे बीच दूरियां बढ़ गई थीं. ये एक बहुत खास रिश्ता था और मेरे पास उनकी बेहद अच्छी यादें हैं. वो आज भी मेरी अच्छी दोस्त हैं. 
 

Advertisement
  • 4/8

मोदी ने सिंगल मदर के रूप में सुष्मिता की तारीफ भी की और कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी खुद संभाली है. उन्होंने कहा कि सुष्मिता ने एक सिंगल मां के रूप में अपने जीवन में कमाल किया है. मैं हैरानी से देखता हूं कि वो कैसे आगे बढ़ रही हैं. मैं उन्हें बस खुशियों की दुआ देता हूं. 
 

  • 5/8

 2022 में जब दोनों का रिश्ता ऑफिशियल हुआ, तो सुष्मिता को गोल्ड डिगर कहकर काफी ट्रोल किया गया. इस पर ललित ने सुष्मिता का बचाव किया. कहा कि सुष्मिता उनसे मिलने से पहले ही आर्थिक रूप से मजबूत और सक्सेसफुल थीं. 

  • 6/8

ललित मोदी कहते हैं कि इस बात को समझिए सुष्मिता बहुत खूबसूरत और बहुत समृद्ध महिला हैं. मुझे नहीं पता क्या किसी ने ये सुना है या नहीं पर उनके पास बहुत ही कीमती हीरे हैं, जितने किसी और के पास हैं, ऐसा मुझे नहीं पता और ये सब उन्होंने खुद कमाया है. उनके पास बहुत हीरे जमा हैं.

Advertisement
  • 7/8

ललित मोदी कहते हैं कि वो बहुत अमीर महिला हैं. उन्होंने सब कुछ खुद किया है. मेरे साथ रहने के दौरान ऐसा कोई वक्त नहीं था जब मुझे कुछ खर्च करना पड़ा हो. वो सब कुछ खुद भर देती थीं. ऐसा लगता था कि उन्होंने मुझे पाल रखा है. 
 

  • 8/8

ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता बहुत ही प्राउड वुमन हैं और मैं ये बात खुशी से कह रहा हूं. वो एक आत्मनिर्भर महिला हैं. हमारे रिश्ते में पैसे का कोई रोल नहीं था.

All Photos: Instagram @lalitkmodi

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement