Advertisement

बॉलीवुड

कटरीना की ज‍िंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैम‍िली टाइम में ब‍िजी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST
  • 1/10

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर भले ही कम एक्टिव रहती हों, लेकिन जब भी वह कोई पोस्ट शेयर करती हैं, तो वह फैंस के चेहरे पर मुस्कान ले आती है. (Photo: Instagram/@katrinakaif)

  • 2/10

हाल ही में कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मई महीने की अपनी कुछ बेहद खास और खूबसूरत यादों का एक कलेक्शन शेयर किया है. इसे एक शानदार महीना बताते हुए उन्होंने कई ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो उनके फैंस का दिल जीत रही हैं.  (Photo: Instagram/@katrinakaif)
 

  • 3/10

इन तस्वीरों में न सिर्फ उनके पति विक्की कौशल के साथ रोमांटिक और कैंडिड पल देखने को मिल रहे हैं, बल्कि उनके नन्हे बेटे विहान की जिंदगी की एक प्यारी सी झलक भी शामिल है.   (Photo: Instagram/@katrinakaif)

Advertisement
  • 4/10

कटरीना और विक्की कौशल शुरू से ही अपने बेटे को लाइमलाइट और मीडिया की नजरों से दूर रखते आए हैं. इस बार भी एक्ट्रेस ने अपनी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा. उन्होंने अपने बेटे विहान का चेहरा तो नहीं दिखाया, लेकिन उसके छोटे से हाथ की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की. जिसमें वह 'गजपति कुलपति' किताब पढ़ रहा है. 

 (Photo: Instagram/@katrinakaif)

  • 5/10

कटरीना के इस फोटो कलेक्शन में उनके पति विक्की कौशल के साथ बिताए गए कई खास पल भी शामिल हैं. एक तस्वीर में जहां एक्ट्रेस अपनी छुट्टियों का खुलकर मजा लेती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वह बेहद प्यार से विक्की की तरफ देखती हुई दिखाई दे रही हैं.  (Photo: Instagram/@katrinakaif)

  • 6/10

इसके अलावा, कटरीना ने अपनी उन छोटी-छोटी खुशियों को भी फैंस के साथ बांटा है जो उनके दिन को खास बनाती हैं. उन्होंने हॉट चॉकलेट और कॉफी की तस्वीरें शेयर करते हुए इन्हें इस महीने की सबसे बेहतरीन ड्रिंक्स बताया.  (Photo: Instagram/@katrinakaif)

Advertisement
  • 7/10

पारिवारिक पलों को शेयर करने के साथ-साथ, कैटरीना ने अपने ग्लैमरस अंदाज की भी कुछ झलकियां दिखाईं. उन्होंने अपने लंबे, लहराते बालों की तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने कुछ पसंदीदा गुड हेयर डेज को फ्लॉन्ट किया.   (Photo: Instagram/@katrinakaif)

  • 8/10

इसी पोस्ट में कैटरीना ने म्यूजिक के प्रति अपना प्यार भी जाहिर किया. उन्होंने सिंगर सैवी फरीद के गाने 'ना पुछदे' का जिक्र करते हुए लिखा कि यह गाना उन्होंने खुद ही खोजा है और इसके बारे में उन्हें किसी ने नहीं बताया था. यह गाना इन दिनों उनकी प्लेलिस्ट में टॉप पर है.  (Photo: Instagram/@katrinakaif)
 

  • 9/10

अगर वर्कफ्रंट और प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो कैटरीना कैफ इस समय फिल्मों के साथ-साथ अपने कॉस्मेटिक ब्रांड ‘के ब्यूटी’ (Kay Beauty) को नए मुकाम पर ले जाने में जुटी हुई हैं.  (Photo: Instagram/@katrinakaif)

Advertisement
  • 10/10

वह अपने इस ब्यूटी बिज़नेस को बढ़ाने पर काफी ध्यान दे रही हैं. इसके साथ ही, वह अपनी पारिवारिक जिंदगी और मां होने की जिम्मेदारी को भी बेहद संजीदगी और खूबसूरती से संभाल रही हैं.  (Photo: Instagram/@katrinakaif)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement