बॉलीवुड में एक समय ऐसा था, जब गोविंदा के सामने हर बड़े सितारे की फिल्म फीकी पड़ जाती थी. उनका चार्म, कॉमिक टाइमिंग, डांस, एक्सप्रेशन्स, हर चीज फैंस को बेहद पसंद थी. लेकिन आज आलम ऐसा हो गया है कि उसी सुपरस्टार के सितारे गर्दिश में हैं.
Photo: Instagram @govinda_herono1
गोविंदा ने पिछले सात साल से कोई भी फिल्म नहीं की है. उन्हें आखिरी बार साल 2019 में आई 'रंगीला राजा' में देखा गया था, जो फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद से उनके कमबैक का इंतजार है. इस बीच एक मौका फिल्म 'भागम भाग 2' से आया जरूर था, मगर अब खबर है कि एक्टर को उस फिल्म से भी बाहर होना पड़ा है.
Photo: Instagram @govinda_herono1
'भागम भाग 2' में गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी को लिए जाने की खबर है. हालांकि फैंस इस फैसले से नाखुश दिखे हैं. उनके मुताबिक, गोविंदा से बेहतर कॉमेडी कोई नहीं कर सकता.
Photo: Instagram @govinda_herono1
गोविंदा के इस डाउनफॉल से फैंस बेहद उदास हैं. एक्टर की फिल्में इससे पहले भी बंद हो चुकी हैं. गोविंदा ने जब अपना डेब्यू किया था, तब उन्होंने एक साथ करीब 70 फिल्में साइन की थीं. लेकिन इनमें से कुछ फिल्में कभी नहीं बन पाईं.
Photo: Instagram @govinda_herono1
गोविंदा ने अपने डेब्यू के वक्त साल 1986 में फिल्म 'रामा ओ रामा' साइन की थी, जिसे उनके करीबी दोस्त और फिल्म मेकर पहलाज निहलानी ने बनाया था. हालांकि इस फिल्म में गोविंदा कभी काम नहीं कर पाए, क्योंकि उनकी डेट्स फिल्म की शूटिंग के साथ मैच नहीं हुई. जिससे ये फिल्म एक्टर आसिफ शेख के पास चली गई. फिल्म 'रामा ओ रामा' 1988 में रिलीज हुई थी.
Photo: Instagram @govinda_herono1
इसके बाद गोविंदा को लेकर एक और फिल्म 'मेरे पास मां है' 1987 में प्लान की गई थी. मगर ये फिल्म प्रोडक्शन में आने से पहले ही बंद हो गई. इसमें गोविंदा के साथ नीलम कोठारी, अनुपम खेर, गुलशन ग्रोवर और कादर खान शामिल थे.
Photo: Instagram @govinda_herono1
गोविंदा की एक समय पर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी कई फिल्में बनने से पहले ही बंद हो गई थीं. एक फिल्म का नाम 'शोबिज' था, जिसे 1991 में बनाया जा रहा था. इसमें संजय दत्त, अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया भी थे, जिसे महेश भट्ट बनाने वाले थे. मगर ये फिल्म कुछ कारणों के चलते बंद हो गई. वहीं गोविंदा और मिथुन चक्रवर्ती की एक अनटाइटल्ड फिल्म भी बंद हुई थी, जो 1987 में प्लान की गई थी.
Photo: Instagram @govinda_herono1
गोविंदा ने संजय दत्त के साथ भी कई फिल्में कीं, मगर उनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी थीं जिसे कभी बनाया नहीं गया. 'शोबिज' के अलावा गोविंदा और संजय दत्त 'फैसला' और 'पड़ोसन' के रीमेक में भी काम करने वाले थे. 'फैसला' 90s की बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली थी, मगर फिर उसे बंद किया गया. वहीं 1968 में आई 'पड़ोसन' को साल 2007 में फिल्ममेकर नीरज वोहरा दोबारा बना रहे थे. इसमें संजय दत्त और गोविंदा के अलावा रितेश देशमुख को लिया जाने वाला था, लेकिन ये फिल्म भी कभी नहीं बन पाई.
Photo: Instagram @govinda_herono1
गोविंदा की इनके अलावा तीन और फिल्में 'तांडव', 'कुर्बानी की कीमत', और एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है, जो कभी नहीं बन पाई. एक्टर ने अपने करियर में अभी तक लगभग 160 फिल्मों से भी ज्यादा में काम किया.
Photo: Instagram @govinda_herono1
जब गोविंदा का स्टारडम धीरे-धीरे कम हो रहा था, तब उन्हें एक 100 करोड़ रुपये की फिल्म भी ऑफर हुई थी. एक्टर के मुताबिक, उनका रोल एकदम वैसा ही था जैसा आजकल फिल्मों में चलता है.
Photo: Instagram @govinda_herono1
हालांकि गोविंदा ने वो रोल करने से इनकार कर दिया था. इस बात का खुलासा उन्होंने एक रियलिटी शो के दौरान किया था. एक्टर ने बताया था कि उन्होंने फिल्म का ऑफर ठुकराने के बाद खुद को काफी कोसा और शीशे में देखकर खुद को थप्पड़ भी लगाए. मगर उन्हें इस फैसले का कोई पछतावा नहीं हुआ क्योंकि उन्होंने उस वक्त अपने दिल की सुनी.
Photo: Instagram @govinda_herono1
अब गोविंदा ना सही, लेकिन उनका परिवार बड़े पर्दे पर जल्द नजर आने वाला है. एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा और बेटे यशवर्धन बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं. जहां सुनीता एकता कपूर की फिल्म में नजर आएंगी, वहीं यशवर्धन साजिद खान की हॉरर फिल्म में दिखेंगे.
Photo: Instagram @govinda_herono1