फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ ही बंपर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं. जैसा कि टाइटल है, 'धुरंधर: द रिवेंज', इसे फिल्म अच्छे से जस्टिफाई करती है. मूवी में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल हो या फिर राकेश बेदी... हर एक्टर की तारीफ हो रही है. कुछ नए कैरेक्टर भी फिल्म से जुड़े हैं. जिनके बारे में पब्लिक गूगल कर रही है. इन पुराने और नए किरदारों में कौन किस रोल में है, जानते हैं.
Photo: Social Media
रणवीर सिंह लीड कैरेक्टर हैं. वो फिल्म में हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंगी का रोल निभा रहे हैं. पहले पार्ट में वो हमजा बनकर ल्यारी के किंग रहमान डकैत के शागिर्द बने. सेकंड पार्ट में वो ल्यारी के राजा बनकर दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखे.
Photo: Social Media
आर माधवन ने आईबी डायरेक्टर अजय सान्याल के रोल में पार्ट 2 में वापसी की है. उनका किरदार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से प्रेरित है.
Photo: Social Media
सलीम सिद्दीकी ने फिल्म में आतिफ अहमद का किरदार निभाया. उनका रोल कुख्यात माफिया और नेता अतीक अहमद से इंस्पायर है. धुरंधर 2 में सलीम की नई एंट्री हुई है. आतिफ के किरदार में उनकी कास्टिंग की तारीफ हो रही है.
Photo: Social Media
मानव गोहिल फिल्म में आईबी के डिप्टी डायरेक्टर, सुशांत बंसल के रोल में नजर आए.
Photo: Instagram @manavgohil
गौरव गेरा की भी धुरंधर के पार्ट 2 में वापसी हुई है. वो पाकिस्तान में रहने वाले इंडियन जासूस मोहम्मद आलम के रोल में हैं.
Photo: Instagram @gauravgera
सौम्या टंडन ने रहमान डकैत की पत्नी का रोल किया है. सेकंड पार्ट में उनके किरदार उल्फत का छोटा सा सीन दिखाया गया है.
Photo: Instagram @saumyas_world_
मशनूर अमरोही ने फिल्म में नवाब शफीक का किरदार निभाया. उनका ये रोल पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ पर बेस्ड है. मशनूर भी फिल्म में न्यू एंट्री हैं. नवाज से उनका लुक बेहद मिलता है.
Photo: Social Media
यामी गौतम की भी धुरंधर 2 में एंट्री हुई है. वो शाजिया बानो के रोल में हैं. उनका कैमियो रोल है, मूवी में वो नर्स के रोल में हैं.
Photo: Instagram @yamigautam
आदित्य उप्पल ने ल्यारी टास्क फोर्स में ASP उमर हैदर का रोल किया. उनका किरदार उमर शाहिद हामिद से प्रेरित है.
Photo: Instagram @adityauppal
ऑस्ट्रेलियाई मूल के एक्टर कार्ल एंड्रयू हर्टे ने फिल्म में डेविड हेडली का रोल किया.
Photo: Instagram @carlandrewharte
मूवी में बड़े साहब की पहचान से पर्दा उठा. एक्टर दानिश इकबाल ने ये रोल प्ले किया है. दाऊद इब्राहिम के रोल में वो खूब जमे.
Photo: Social Media
राकेश बेदी ने PAP के सीनियर राजनेता और नेशनल असेंबली के मेंबर जमील जमाली का किरदार निभाया. उनका किरदार पाक नेता नबील गबोल पर बेस्ड है.
Photo: Social Media
अक्षय खन्ना ने फिल्म में शेर-ए-बलोच रहमान डकैत का रोल ऐसा निभाया कि महीनों तक बस उनकी चर्चा रही. पहले पार्ट में उनकी मौत हो जाती है. फैंस उन्हें सेकंड पार्ट में मिस कर रहे हैं.
Photo: Social Media
दानिश पंडोर मूवी में उजैर बलोच बने हैं. जो बलोच गैंग का लीडर और रहमान डकैत का राइड हैंड है.
Photo: Social Media
संजय दत्त ने एसपी चौधरी असलम का किरदार निभाया. जो ल्यारी टास्क फोर्स का प्रमुख है.
Photo: Social Media
सारा अर्जुन मूवी में यलीना जमाली के रोल में नजर आईं. वो हमजा (रणवीर) की पत्नी और राकेश बेदी की बेटी बनी हैं.
Photo: Social Media
अर्जुन रामपाल ने ISI के मेजर इकबाल का किरदार निभाया. वो भारत के खिलाफ आंतकी साजिश को अंजाम देता है. सेकंड पार्ट में अर्जुन का रोल और भी पावरफुल है.
Photo: Social Media