Advertisement

बॉलीवुड

Sunny Deol Fitness Secret: घी-समोसे खाकर कैसे फिट रहते हैं 68 साल के सनी देओल? 5.30 बजे करते हैं ये काम, बोले- बूढ़ा नहीं

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:08 PM IST
  • 1/12

'ढाई किलो के हाथ' वाले सनी देओल 68 साल के हैं. लेकिन इस उम्र में भी वो अपनी फिटनेस और स्वैग से कई यंग एक्टर्स पर भारी पड़ते हैं. सनी की फिट बॉडी और मसल्स देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. 

  • 2/12

सनी अब फिल्म 'बंटवारा 1947' में फुल ऑन एक्शन मोड में दिखाई देंगे. उनका एक्शन देखकर किसी के भी पसीने छूट सकते हैं. 

  • 3/12

सनी ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्शन करने और अपने फिटनेस रूटीन पर बात की. उन्होंने अपने वर्कआउट और डाइट के बारे में भी जानकारी शेयर की है. 

Advertisement
  • 4/12

Savera Star Talks संग बातचीत में सनी देओल से पूछा गया कि 60s में वो जिस तरह के रोल कर रहे हैं और इस उम्र में उनके पिता धर्मेंद्र जिस तरह के रोल करते थे. उसमें क्या अंतर है? 
 

  • 5/12

इसपर सनी ने जवाब दिया- मुझे कभी अपनी उम्र का एहसास ही नहीं हुआ. जिस दिन मुझे अंदर से यह महसूस होगा कि मैं इन किरदारों के लिए बूढ़ा हो चुका हूं, उस दिन मैं ऐसे रोल करना छोड़ दूंगा. 

  • 6/12

'मैं आज भी खुद में वही युवा हीरो महसूस करता हूं. मैं वही सब कर रहा हूं, जो पहले किया करता था. उसमें जरा भी कमी नहीं आई है. 
 

Advertisement
  • 7/12

उन्होंने अपनी फिटनेस रूटीन के बारे में भी खुलकर बात की और बताया कि वो अपने दिन की शुरुआत सुबह जल्दी करते हैं. खुद को एक्टिव और फिट रखने के लिए नियमित तौर पर वर्कआउट के लिए समय निकालते हैं.

  • 8/12

सनी ने अपनी फिटनेस पर कहा- मुझे हमेशा से सुबह जल्दी उठने की आदत रही है. मैं हमेशा सनराइज से पहले लगभग सुबह 5:30 बजे उठ जाता हूं. यह मेरे लिए एक ऑटोमैटिक साइकिल बन गई है.

  • 9/12

'मैं उठने के बाद वर्कआउट करता हूं, क्योंकि इससे पूरे दिन पॉजिटिविटी बनी रहती है. मैं कार्डियो और वेट ट्रेनिंग करता हूं. '
 

Advertisement
  • 10/12

सनी ने कहा वो अपना फिटनेस रूटीन भारी-भरकम बॉडी बनाने या किसी और की तरह दिखने के लिए फॉलो नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि वो एक्सरसाइज सिर्फ इसलिए करते हैं, क्योंकि उन्हें इसमें मजा आता है और इसके बाद वो ज्यादा हेल्दी महसूस करते हैं. सुबह उठकर वो करीब 1-2 घंटे वर्कआउट करते हैं. 

  • 11/12

सनी ने आगे कहा- मैंने डाइटिंग करने की कोशिश की थी, लेकिन आखिर में मैंने समोसे और पराठे के साथ देसी घी ही खाया. 

  • 12/12

'मैं अक्सर अपने बच्चों को देखता हूं और उनसे कहता हूं कि तुम्हारी उम्र में हम बहुत खाते थे और कभी किसी चीज के बारे में सोचते तक नहीं थे.' 

सनी देओल के फिटनेस रूटीन ने कई लोगों को इंस्पायर किया है. आपकी क्या राय है?

 

(Photo: Instagram @iamsunnydeol)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement