Advertisement

बॉलीवुड

डेटिंग ऐप पर ऋतिक को देख चौंकी एक्ट्रेस, बेइज्जती के डर से अकाउंट किया डिलीट, बोली- पैसे बर्बाद हो गए

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:21 PM IST
  • 1/9

टीवी एक्ट्रेस अर्चना गौतम सिंगल हैं. उन्हें प्यार की तलाश है. एक्ट्र्रेस ने बताया कि वो मिंगल होने के लिए डेटिंग ऐप पर गई थीं.
 

  • 2/9

अर्चना गौतम के मुताबिक, उन्होंने एक डेटिंग ऐप पर अकाउंट बनाया था. ऐप के सब्सक्रिप्शन के लिए साढ़े तीन हजार रुपये भी खर्चे थे. 
 

  • 3/9

लेकिन उनके ये पैसे डूब गए. क्योंकि अर्चना ने किसी को डेट किए बिना ही ये ऐप छोड़ दिया था. जानें क्या है इसकी वजह.
 

Advertisement
  • 4/9

फिल्मीज्ञान संग बातचीत में अर्चना ने कहा- मैंने एक ऐप पर अकाउंट बनाया था. फिर मैंने देखा कि वहां पर सारे सेलेब्रिटी हैं. 
 

  • 5/9

''पूरी इंडस्ट्री वहां पर है. ऋतिक रोशन, उर्वशी रौतेला के अकाउंट वहां पर हैं. फिर मैंने वो ऐप डिलीट कर दिया.''
 

  • 6/9

''मैंने सोचा अगर किसी को ये पता चला तो मेरी बड़ी बेइज्जती होगी. मैंने साढ़े 3 हजार रुपये देकर उस ऐप को डीएक्टिवेट कर दिया.''
 

Advertisement
  • 7/9

इंटरव्यू में अर्चना ने आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता राघव चड्ढा पर क्रश होने की बात की थी. वो अपनी फीलिंग्स बयां करती, इससे पहले राघव ने शादी कर ली.
 

  • 8/9

अर्चना ने खुलासा किया कि बिग बॉस में वो जिस सांसद का नाम रटती थीं. वो राघव चड्ढा ही थे. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें राउडी और गुंडे लड़के पसंद हैं.
 

  • 9/9

वर्कफ्रंट पर अर्चना का पिछला शो द 50 था. इसमें उनकी मिस्टर फैजू संग अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी. दोनों के लिंकअप की खबरें आई थीं.
 

All Photos: Instagram @archanagautamm

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement