Advertisement

बॉलीवुड

दुल्हन बनीं आलिया भट्ट की सहेली, शादी में एक्ट्रेस ने निभाया दोस्ती का फर्ज, बांधे कलीरे

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST
  • 1/9

आलिया भट्ट की बचपन की दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर की शादी हो गई है. बीते दिन उन्होंने फिल्ममेकर शरण शर्मा संग इंटीमेट सेरेमनी में अपनी शादी रजिस्टर की.

  • 2/9

आकांक्षा अपनी शादी में दुल्हन की तरह सजीं. वहीं शरण सिंपल कुर्ते-पजामे में डैशिंग लगे. अपनी शादी पर एक्ट्रेस काफी इमोशनल हुईं. उनके साथ पूरा परिवार भी खुश दिखा.

  • 3/9

आकांक्षा रंजन की शादी में आलिया भट्ट उनके साथ किसी साए की तरह रहीं. हर रस्मों में आलिया ने हिस्सा लिया और एक खास दोस्त होने का फर्ज निभाया. 

Advertisement
  • 4/9

आलिया ने चूड़े की रस्म के दौरान अपनी दोस्त आकांक्षा की कलाई में कलीरे बांधे. वीडियो में वो एक्ट्रेस की मदद करती नजर आईं. शादी में आलिया भट्ट के लुक ने भी लाइमलाइट लूटी. ग्रे-साड़ी में वो खूबसूरत दिखीं.

  • 5/9

आलिया और आकांक्षा की दोस्ती काफी पुरानी है. दोनों बचपन के दोस्त हैं, जो एक ही स्कूल में साथ पढ़े. वो कई मौकों पर एक साथ नजर आते हैं, फिर चाहे वो हॉलीडे हो या बर्थडे पार्टी. 

  • 6/9

आलिया ने आकांक्षा की शादी में भी खूब रंग जमाया था. शादी से एक रात पहले संगीत के वक्त उन्होंने स्टेज पर अपने डांस से दोस्त के खास दिन को और शानदार बनाया था.

Advertisement
  • 7/9

आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. करीब चार साल तक रिश्ते में रहने के बाद, उन्होंने अब शादी की. 

  • 8/9

आकांक्षा रंजन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो हाल ही में नेटफ्लिक्स फिल्म इक्का में नजर आई हैं. वो ग्राम चिकित्सालय वेब सीरीज का भी हिस्सा हैं.

  • 9/9

वहीं उनके पति शरण शर्मा करण जौहर की फिल्मों के डायरेक्टर रह चुके हैं. उनकी अगली फिल्म कुक्कू की कुंडली है, जिसमें भुवन बाम और वामिका गब्बी नजर आएंगे. 

All Photos: Social Media/ Instagram @akansharanjan

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement