गुरुवार को मनीष मल्होत्रा ने मुंबई में अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी. मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी कई बड़े बॉलीवुड सितारों से सजी दिखी.
बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्स के बीच अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित की एंट्री ने हर किसी का ध्यान खींचा.
माधुरी और अक्षय पर लोगों का ध्यान इसलिए गया, क्योंकि दोनों अपने बेटों के साथ पहुंचे थे. दोनों ही सितारों के बेटे ने अपने लुक्स से लोगों की अटेंशन ली.
दिवाली पार्टी में माधुरी पिंक कलर की ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखीं. हमेशा की तरह उन्होंने अपनी खूबसूरती फैन्स को हैरान किया.
दूसरी ओर अक्षय कुमार अपने बेटे आरव संग पार्टी में पहुंचे थे. दिवाली पार्टी पर अक्षय और उनके बेटे व्हाइट कलर के कुर्ता पायजामा में ट्विंनिंग करते दिखे.
अगर माधुरी बॉलीवुड डीवा हैं, तो उनके बेटे अरिन नेने भी किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं लगे. ब्लैक कुर्ता पायजामा में अरिन ने अपने डैशिंग लुक से फैन्स को इंप्रेस किया.
अक्षय के बेटे को देखकर फैन्स हैरान हैं. अक्षय और माधुरी के बेटों में कॉमन चीज ये है कि दोनों के ही बाल घुंघराले हैं.
आरव और अरिन दोनों ही डैशिंग नजर आते हैं. फैन्स का कहना है कि दोनों की पर्सनैलिटी हीरो मैटेरियल है. इसलिए उन्हें देखते ही कैमरे का फोकस उन पर हो गया.
दिवाली पार्टी में अक्षय और माधुरी के बेटों ने जिस तरह लाइमलाइट ली, उसे देखकर लगता है कि अगर ये शोबिज में आए, तो धमाल मचा देंगे.
All Photos: Vinod Singh