Advertisement

बॉलीवुड

32 की एक्ट्रेस ने दर्द सहकर फ्रीज कराए एग्स, घबराई मां, बोली- वो परेशान थीं

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:28 PM IST
  • 1/8

बॉलीवुड डीवा आकांक्षा रंजन अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. वो जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शरण शर्मा संग सात फेरे लेने जा रही हैं.
 

  • 2/8

शादी से पहले एक्ट्रेस अपने एग्स भी फ्रीज करा चुकी हैं. एक एजेंसी संग बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर उन्होंने ये फैसला क्यों लिया. 
 

  • 3/8

आकांक्षा ने कहा कि उनका ये फैसला और चुनाव कई लोगों को पुराने रीति-रिवाजों से अलग लग सकता है, लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें पूरी तरह सपोर्ट किया. 
 

Advertisement
  • 4/8

एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं उस उम्र में हूं जहां मेरे माता-पिता मेरे फैसले पर पूरा भरोसा करते हैं. मुझे किसी भी बात के लिए उन्हें मनाना नहीं पड़ता. 

  • 5/8

'मेरे पापा के लिए ये ज्यादा समझने की बात थी, क्योंकि वो इस तरह की सोच से नहीं आते. जाहिर है वो भी कोई औरत नहीं हैं. इसलिए वो हमारे शरीर और बायोलॉजिकल क्लॉक की जटिलताओं को नहीं समझते.'

  • 6/8

आकांक्षा ने आगे कहा कि उनकी मां शुरुआत में मेडिकल प्रक्रिया को लेकर परेशान थीं. आकांक्षा बताती हैं कि मेरी मम्मी ने कहा, बेटा, सर्जरी क्यों करानी है?’ वो शुरुआत में थोड़ी टेंशन में थीं.

Advertisement
  • 7/8

एक्ट्रेस कहती हैं कि जब मैंने मां को बताया कि मेरे दिमाग में क्या चल रहा है और मैं ये क्यों कर रही हूं, तो उन्होंने तुरंत समझ लिया. फिर उन्होंने कहा, मैं तुमपर भरोसा करती हूं और तुम ऐसा करो. वे बहुत सपोर्टिव थीं. मेरे पापा भी.

  • 8/8

आकांक्षा कहती हैं कि मेरी मां ने मुझसे कहा कि मुझे ठीक-ठीक तो नहीं पता है कि तुम क्या कर रही हो, पर मुझे तुम पर गर्व है. सच बताऊं तो एग्स फ्रीजिंग के लिए मुझे पेरेंट्स को मनाने की जरूरत नहीं पड़ी है. मुझे सच में लगता है यह एक सही और स्मार्ट फैसला था.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement