Advertisement

बॉलीवुड

सोने के धागों से बुनी साड़ी-बेशमीकती जेवरों में 19 साल पहले दुल्हन बनी थीं ऐश्वर्या राय, लगीं राजकुमारी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST
  • 1/11

ऐश्वर्या राय बी-टाउन की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस हैं. उनकी खूबसूरती और ग्रेस की दुनिया दीवानी है. उनके हर एक लुक पर फैंस दिल हार बैठते हैं. 

 

(Photos: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb)

  • 2/11

ऐश्वर्या का वेडिंग लुक आज भी चर्चा में बना रहता है. भले ही उनकी शादी को 19 साल का लंबा वक्त बीत गया है. मगर फैंस उनके ब्राइडल लुक को भूल नहीं पाए हैं. 

 

(Photos: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb)

  • 3/11

ऐश्वर्या 19 साल पहले भारी भरकम लहंगे में नहीं, बल्कि बेशमीकती साड़ी में दुल्हन बनी थीं. उनकी वेडिंग साड़ी को मशहूर डिजाइनर नीता लुल्ला ने खासतौर पर डिजाइन किया था.

 

 (Photos: Social Media)
 

Advertisement
  • 4/11

एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में अभिषेक बच्चन संग सात फेरे लेकर घर बसाया था. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि ऐश्वर्या की गोल्डन वेडिंग साड़ी में सोने के तारों का काम हुआ था.

 

 (Photos: Social Media)
 

  • 5/11

एम्ब्रॉडरी में  स्वारोवस्की के क्रिस्टल यूज किए गए थे. साड़ी के लिए प्योर सिल्क के कपड़े का इस्तेमाल हुआ था. 

 

 (Photos: Social Media)
 

  • 6/11

ऐश्वर्या को जब साड़ी में लोगों ने दुल्हन बने देखा था तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया था. उनके ब्राइडल लुक से नजरें हटाना भी मुश्किल हो गया था. 

 

 (Photos: Social Media)
 

Advertisement
  • 7/11

ऐश्वर्या की वेडिंग साड़ी की कीमत 75 लाख रुपये बताई जाती है. लेकिन डिजाइनर नीता लुल्ला ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ऐश्वर्या की वेडिंग साड़ी की कीमत उतनी नहीं थी, जितनी लोग दावा करते हैं. हालांकि, उन्होंने एक्ट्रेस की वेडिंग साड़ी की सही कीमत रिवील नहीं की थी. 

 

 (Photos: Social Media)
 

  • 8/11

ऐश्वर्या की वेडिंग साड़ी के साथ उनकी जूलरी भी बेहद खास और कीमती बताई जाती है. एक्ट्रेस ने मल्टी लेयर हैवी नेकलेस, माथा पट्टी, झुमके, कंगन पहनकर अपना ब्राइडल लुक कंप्लीट किया था. रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या की शादी की जूलरी सोने से बनी थी, जिसमें हीरे और कीमती स्टोन्स जड़े थे. 

(Photos: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb)

  • 9/11

रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि बालों में भी ऐश्वर्या ने ताजे फूलों के साथ सोने की पिन लगाकर खास हेयरस्टाइल बनवाया था. 

 (Photos: Social Media)
 

Advertisement
  • 10/11

शादी में ऐश्वर्या किसी राजकुमारी से कम नहीं लगी थीं. शादी के 19 साल बाद भी ऐश्वर्या का ब्राइडल लुक चर्चा में रहता है. कहना पड़ेगा बच्चन परिवार की बहू की बात ही अलग है. 

 

(Photos: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb)

  • 11/11

ऐश्वर्या अब एक प्यारी बेटी आराध्या की मां बन चुकी हैं. वो अपनी बेटी के काफी क्लोज हैं. दोनों का बॉन्ड चर्चा मे रहता है. 

(Photos: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement