क्रिकेटर आकाशदीप की शादी में पवन सिंह ने गाया गाना, दूल्हा-दुल्हन ने छुए एक्टर के पैर, जमाई महफिल

टीम इंडिया के क्रिकेटर आकाशदीप सिंह की शादी वाराणसी में उनकी मंगेतर अक्षिता राज के साथ धूमधाम से हुई. भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने शादी में अपनी मौजूदगी से माहौल को खास बना दिया.

Advertisement
आकाशदीप की शादी में पवन सिंह (Photo: Social Media) आकाशदीप की शादी में पवन सिंह (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

इंटरनेट पर टीम इंडिया के खिलाड़ी आकाशदीप सिंह की शादी की धूम मची हुई है. वाराणसी में बुधवार को क्रिकेटर की मंगेतर अक्षिता राज संग शादी हुई. फिल्म, राजनीति और खेल जगत के नामी सितारों ने शिरकत की. लेकिन सबके बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने लाइमलाइट लूटी.

आकाशदीप की शादी में छाए पवन सिंह

पवन सिंह ने आकाशदीप की शादी में महफिल सजा दी. उन्होंने न्यूलीवेड कपल आकाशदीप और अक्षिता को शादी की बधाई दी. एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टर की जोड़ी को राम-सीता की जोड़ी बताया. दूल्हा-दुल्हन के साथ खड़े होकर गाना गाया. आकाशदीप को शादी की बधाई देते हुए गले से लगाया. शर्ट, नेहरू जैकेट और पैंट में वो हैंडसम लगे. आकाशदीप को पावर स्टार ने अपना छोटा भाई बताया. जब पवन सिंह गा रहे थे, शादी में आए सभी मेहमान खुश हो गए. एक्टर ने स्टेज पर भोलेनाथ के जयकारे लगाए.

Advertisement

पवन सिंह ने दूल्हा-दुल्हन संग फोटो पोज दिए. एक वीडियो सामने आया है. जिसमें आकाशदीप और उनकी पत्नी अक्षिता ने पावर स्टार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. ये मोमेंट देखकर फैंस ने न्यूलीवेड कपल के संस्कारों की तारीफ की है. आकाशदीप ने भी पावर स्टार की तारीफों के कसीदे पढ़े. उन्होंने कहा कि एक्टर उनकी शादी में आए, इसके लिए वो खुद को खुशकिस्मत मानते हैं. 

आकाशदीप की शादी ही नहीं संगीत में भी भोजपुरी सितारों ने रंग जमाया. सोशल मीडिया पर आकाशदीप की शादी के फोटो और वीडियो छाए हुए हैं. फैंस ने कपल की जोड़ी को मेड फॉर ईच अदर बताया है. नई दुल्हन ने लाल लहंगे में क्रिकेटर संग पोज दिए. उनकी शादी के वीडियो देखकर लोगों का कहना है ये जोड़ी हिट है. फैंस और सेलेब्स ने क्रिकेटर को लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने पर ढेरों बधाई दी हैं. 

Advertisement

बात करें पवन सिंह की तो, वो जहां भी जाते हैं महफिल में रंग जमा देते हैं. अब उनकी पहुंच भोजपुरी सिनेमा तक नहीं रह गई है. हिंदी बेल्ट के लोगों के बीच भी पावर स्टार का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. पवन सिंह ने रियलिटी शो राइज एंड फॉल में पार्टिसिपेट किया था. तबसे से फैंस के बीच उन्होंने गर्दा उड़ा रखा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »