उत्तराखंड: क्या नाराजगी होगी दूर? राहुल गांधी के घर पहुंचे हरीश रावत

उत्तराखंड कांग्रेस में चल रही कड़वाहट को खत्म करने की कोशिशें जारी हैं. इसके लिए समन के बाद हरीश रावत राहुल गांधी के घर पहुंच गए हैं.

Advertisement
हरीश रावत (फाइल फोटो) हरीश रावत (फाइल फोटो)

सुप्रिया भारद्वाज / मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 24 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST
  • कांग्रेस कर रही हरीश रावत को मनाने की कोशिश
  • कांग्रेस ने हरीश रावत, प्रीतम सिंह को दिल्ली तलब किया था

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं की आपसी नाराजगी का सामना कर रही है. इस बीच हरीश रावत राहुल गांधी के घर पहुंचे हैं. उम्मीद लगाई जा रही है कि मीटिंग के बाद हरीश रावत की नाराजगी खत्म हो जाएगी. हरीश रावत के साथ-साथ उत्तराखण्ड के प्रभारी देवेंद्र यादव, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी राहुल के घर पहुंचे हैं.

Advertisement

उत्तराखंड के अन्य कांग्रेसी नेता भी राहुल गांधी के आवास पर पहुंच रहे हैं. कुछ ने हरीश रावत का समर्थन भी किया. राज्य सभा सांसद प्रदीप टमटा ने कहा कि हरीश रावत को उत्तराखंड कांग्रेस का चेहरा बना देना चाहिए. CLP प्रीतिम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस में फिलहाल सब ठीक है. हालांकि, रावत के हालिया ट्वीट्स पर प्रीतिम सिंह कुछ कहने से बचे. लेकिन उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए यह जरूर कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकें.

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पर प्रीतिम सिंह ने कहा कि उम्मीदवार की जीत की कितनी उम्मीद है, इसको ध्यान में रखकर टिकट दिए जाएंगे. सीएम कैंडिडेट कौन होगा? इसपर प्रीतम सिंह बोले कि यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा. उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी.

Advertisement

उत्तराखंड के नेताओं को आज शुक्रवार को दिल्ली बुलाया गया था. प्रीतम सिंह और हरीश रावत को दिल्ली तलब किया गया था. पार्टी इस मुद्दे को जल्द हल करने का विचार कर रही है, जिससे उत्तराखंड चुनाव में इसे मुद्दा ना बनाया जा सके.

बता दें कि 22 दिसंबर को हरीश रावत ने कुछ ट्वीट किए थे. उनके साफ जाहिर हुआ था कि वह पार्टी से थोड़े रूठे हुए हैं.

सोशल मीडिया पर चल रहा कैंपेन

उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर हरीश रावत के पक्ष में कैंपेन चल रहा है. इसमें पोस्टर शेयर किया जा रहा है. इसपर लिखा है कि जहां हरदा वहां हम, आपका हर निर्णय हमें मान्य होगा, हम पहाड़ पुत्र के संग है. #जहाँहरदावहाँ_हम हैशटैग को ट्रेंड कराया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »