इलाहाबाद में बाल-बाल बचे राहुल-अखिलेश, रैली के लिए तैयार किया गया मंच गिरा

इलाहाबाद में आज अखिलेश-राहुल का मंच गिर गया. चौथे दौर के प्रचार के आखिरी दिन रोड शो के बाद दोनों नेता मंच साझा करने वाले थे, लेकिन राहत की बात ये रही कि जिस वक्त मंच गिरा, उस वक्त वो वहां नहीं थे.

Advertisement
इलाहाबाद में गिरा मंच इलाहाबाद में गिरा मंच

शिवपूजन झा

  • इलाहाबाद,
  • 21 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:20 PM IST

इलाहाबाद में आज अखिलेश-राहुल का मंच गिर गया. चौथे दौर के प्रचार के आखिरी दिन रोड शो के बाद दोनों नेता मंच साझा करने वाले थे, लेकिन राहत की बात ये रही कि जिस वक्त मंच गिरा, उस वक्त वो वहां नहीं थे.

अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने मंगलवार को इलाहाबाद में निकाला. इस रोड शो के बाद और एक रैली में शामिल होने वाले थे. हालांकि मंच गिरने के बाद अखिलेश और राहुल वहां नहीं पहुंचे. बताया जाता है कि मंच गिरने से किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. भीड़ ज्यादा हो जाने से मंच गिर गया.

Advertisement

मंगलवार को यूपी में चौथे दौर के चुनाव के लिए प्रचार का आखिरी दिन था. प्रचार के आखिरी दिन इलाहाबाद में पार्टियों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन दिखाया. राहुल-अखिलेश के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी रोड शो किया. दोनों ही रोड शो में जमकर भीड़ उमड़ी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »