नतीजों के बाद मोदी के मुंह से यूपी का नाम तक नहीं निकलेगाः राहुल

यूपी के झांसी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा. राहुल ने कहा कि बिहार की तरह हार के बाद मोदी के मुंह से यूपी शब्द नहीं निकलेगा.

Advertisement
राहुल गांधी और अखिलेश यादव राहुल गांधी और अखिलेश यादव

जावेद अख़्तर

  • झांसी ,
  • 19 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST

यूपी के झांसी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा. राहुल ने कहा कि बिहार की तरह हार के बाद मोदी के मुंह से यूपी शब्द नहीं निकलेगा. वहीं साझा रैली के दौरान यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव के बाद बीजेपी नेताओं को अपना ब्लड प्रेशर चैक कराना पड़ेगा.

Advertisement

'दोस्ती से बदला मोदी जी का मिजाज'
राहुल ने आगे कहा कि मोदी जी हर रैली में सौदा करते हैं. उन्होंने सपा से कांग्रेस के गठबंधन पर बोला कि अखिलेश से मेरी दोस्ती के बाद मोदी जी का मिजाज बदल गया है.

राहुल ने केंद्र सरकार की मेक इंडिया स्कीम पर भी सवाल उठाए. राहुल ने कहा कि मोदी जी मेक इन इंडिया की बात करते हैं लेकिन मेरे हाथ में जो फोन है वो भी मेड इन चाइना है. राहुल ने कहा कि हम यूपी में सब कुछ बनाएंगे और अमेरिका में बैठे ओबामा भी लखनऊ का आम खाएंगे.
राहुल ने ये भी कहा कि मोदी जी ने अमीरों का कर्ज माफ किया लेकिन गरीबों को कुछ नहीं दिया. राहुल ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह अकेले काम करते-करते थक गए हैं इसलिए यूपी में अखिलेश को सीएम बनाकर मोदी जी को आराम दीजिए और फिर 2019 में मोदी जी फुल टाइम आराम करेंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »