चुनावी शोर के बीच सोशल मीडिया पर छाए रहे मोदी और डिंपल यादव

भारतीय जनता पार्टी इन चुनावों में सोशल मीडिया पर छाई रही, इसमें लाइक्स, मेंशन और कमेंट्स को आधार बताया गया है. वहीं कांग्रेस और सपा भी बीजेपी के बिल्कुल पीछे है. यह आंकड़े 19 फरवरी से 28 फरवरी तक के हैं.

Advertisement
फेसबुक पर छाए पीएम मोदी और डिंपल फेसबुक पर छाए पीएम मोदी और डिंपल

संदीप कुमार सिंह

  • लखनऊ,
  • 09 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है, अब सभी को 11 मार्च को आने वाले नतीजों का इंतजार है. इन चुनावों में हर पार्टी ने जमकर प्रचार किया तो लोगों ने भी वोट डालकर हिस्सा ले लिया. चुनावी प्रक्रिया के दौरान सोशल मीडिया पर भी सभी पार्टियां चर्चा का विषय बनी रहीं.

बीजेपी नंबर 1 पार्टी
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार भारतीय जनता पार्टी इन चुनावों में पर छाई रही, इसमें लाइक्स, मेंशन और कमेंट्स को आधार बताया गया है. वहीं कांग्रेस और सपा भी बीजेपी के बिल्कुल पीछे है. यह आंकड़े 19 फरवरी से 28 फरवरी तक के हैं.

Advertisement

मोदी के पीछे डिंपल
वहीं नेताओं की लिस्ट में देखें तो नंबर 1 नेता बनकर उभरे हैं, वहीं दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे, तो उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव भी सोशल मीडिया पर छाई रहीं, वह छठे नंबर पर आईं. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोशल मीडिया पर तीसरे सबसे चर्चित नेता बनकर उभरे. वहीं आजम खान, हरीश रावत, गायत्री प्रजापति और इरोम शर्मिला भी इन चुनावों में चर्चा का विषय बनी रहीं.

डिफेंस और क्राइम सबसे ऊपर
विधानसभा चुनावों के दौरान सोशल मीडिया पर डिफेंस और क्राइम जैसे शब्दों का बहुत उपयोग किया गया है. करीब 46 प्रतिशत चर्चाएं डिफेंस के मुद्दों पर हुई हैं जिसका कारण सर्जिकल स्ट्राइक रहा. जिसके बाद क्राइम का नंबर आया जो कि लॉ एंड ऑर्डर से संबंध रखता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »