UP Election: भारत के सबसे लंबे कद वाले शख्स ने समाजवादी पार्टी का थामा दामन

समाजवादी पार्टी में भारत के सबसे लंबे व्यक्ति धर्मेंद्र प्रताप सिंह शामिल हो गए हैं. सपा की माने तो वे अखिलेश यादव से खासा प्रभावित हैं और उनके नेतृत्व में विश्वास रखते हैं.

Advertisement
सबसे लंबे कद वाले व्यक्ति ने समाजवादी पार्टी का थामा दामन सबसे लंबे कद वाले व्यक्ति ने समाजवादी पार्टी का थामा दामन

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 22 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:38 PM IST
  • धर्मेंद्र प्रताप सिंह की हाइट 8 फुट 2 इंच
  • प्रतापगढ़ के रहने वाले, मास्टर डिग्री ले रखी

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर हर पार्टी अपना विस्तार कर रही है. छोटे दलों से गठबंधन हो रहा है, कई दूसरे क्षेत्रों से आए लोगों को पार्टी में जगह दी जा रही है. अब समाजवादी पार्टी ने एक कदम आगे बढ़कर देश के सबसे लंबे व्यक्ति को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है. नाम है धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और हाइट-  8 फुट 2 इंच.

Advertisement

इस मौके पर सपा ने एक जारी बयान में कहा है कि धर्मेंद्र प्रताप सिंह को अखिलेश यादव की लीडरशिप में पूरा भरोसा है, वे सपा की योजनाओं से प्रभावित हैं, ऐसे में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है. धर्मेंद्र प्रताप सिंह की बात करें तो वे प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं. उन्होंने एक मास्टर डिग्री भी ले रखी है. लंबे कद की वजह से वे हमेशा सुर्खियों में रहे हैं. लेकिन उन्हें खुद इस हाइट ने कई बार परेशान किया है.

साल 2019 में धर्मेंद्र प्रताप सिंह को हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी करवानी पड़ गई थी. उन्हें arthritic pain होने लगा था, आम दिनचर्या प्रभावित हो गई थी. ऐसे में उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी. अब अपनी जिंदगी में एक नया सफर शुरू करने लिए उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है. सपा की तरफ से उनकी अखिलेश यादव संग एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जो इस समय वायरल है.

Advertisement

अब पार्टी चुनावी मौसम में धर्मेंद्र प्रताप सिंह का कैसे इस्तेमाल करती है, ये आने वाले कुछ दिनों में स्पष्ट हो जाएगा. अभी के लिए तो उन्हें सिर्फ पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement