यूपी के साथ-साथ उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में फिर बीजेपी सरकार के आसार: सर्वे

अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसमें से चार राज्यों में फिर से बीजेपी की सत्ता में वापसी हो सकती है. ऐसा एक सर्वे (C-Voter Survey) में सामने आया है.

Advertisement
अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:43 PM IST
  • अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं
  • पांचों राज्यों का चुनावी सर्वे आया है

अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एक सर्वे आया है. ABP C-Voter के इस सर्वे में यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में किसकी सरकार बनने के आसार हैं यह बताया गया है. सर्वे के मुताबिक, अगर आज चुनाव हो जाएं तो यूपी में बीजेपी वापसी करेगी, वहीं पंजाब में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी तो होगी लेकिन बहुमत से दूर रहेगी. वहीं उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में बीजेपी वापसी कर सकती है या फिर सबसे बड़ी पार्टी रहेगी.

Advertisement

उत्तर प्रदेश की बात करें तो राज्य में कुल 403 सीटें हैं. सर्वे के मुताबिक, यहां फिर बीजेपी की सरकार बन सकती है. वहीं समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन वाले दल दूसरे नंबर पर आ सकते हैं. बता दें कि यूपी में सपा ने ओम प्रकाश राजभर के साथ गठबंधन किया है.

उत्तर प्रदेश
पार्टी सीटें
बीजेपी+ 213-221
SP+ 152-160
BSP 16-20
कांग्रेस 6-10
अन्य 2-6

सर्वे के मुताबिक, अगर आज चुनाव हो जाएं तो बीजेपी को सीटों का नुकसान जरूर होगा लेकिन वह सत्ता में वापसी कर लेगी. 2017 में जो चुनाव हुआ था उसमें बीजेपी को 325 सीटें मिली थीं. यूपी के सर्वे में एक अन्य बात भी सामने आई है, वह यह कि अवैसी की AIMIM और केजरीवाल की आम आदमी पार्टी फिलहाल कहीं नजर नहीं आ रही.

Advertisement

क्या कहता है पंजाब का सर्वे

पंजाब के सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी यहां वापसी कर सकती है. वहीं आम आदमी पार्टी भी उसे कड़ी टक्कर देगी. दूसरी तरफ किसान आंदोलन का असर भी देखा जा सकता है, जिसमें बीजेपी को नुकसान होगा.

पंजाब (कुल सीट - 117)
पार्टी सीटें
कांग्रेस 42-50
अकाली दल 16-24
AAP 47-53
बीजेपी 0-1
अन्य 0-1

इसके अलावा उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी वापसी कर सकती है. सर्वे के मुताबिक, उत्तराखंड में कुल 70 में से कांग्रेस को 30-34, बीजेपी को 36-40, आप पार्टी को 0-2 और अन्य को 0-1 सीट मिल सकती हैं.

गोवा की कुल 40 सीटों में से बीजेपी को 19-23, कांग्रेस को 2-6, आप को 3-7 और अन्य को 8-12 सीट मिल सकती हैं.

वहीं मणिपुर में कुल 60 सीटों में से बीजेपी को 25-29, कांग्रेस को 20-24, एनपीएफ को 4-8 और अन्य को 3-7 सीट मिल सकती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement