Modi-Yogi Pic: योगी-मोदी की तस्वीर पर विपक्ष के तंज, अखिलेश यादव बोले- बेमन से कंधे पर रख हाथ...

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक तस्वीर साझा की. जिसके बाद विपक्ष ने तंज कसने शुरू कर दिए हैं. अखिलेश यादव ने लिखा कि बेमन से कंधे पर रख हाथ, कुछ कदम संग चलना पड़ता है. वहीं, कांग्रेस ने कहा कि निकल पड़े हैं या निकाला जा रहा है.

Advertisement
सीएम योगी ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर की है. सीएम योगी ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर की है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 5:23 PM IST
  • मोदी-योगी की तस्वीर पर सियासत शुरू
  • अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कसा तंज
  • कांग्रेस बोली- निकल पड़े या निकाला जा रहा

Modi-Yogi Pic: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में पीएम मोदी, सीएम योगी के कंधे पर हाथ रखकर चलते दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर के साथ सीएम योगी ने एक कविता भी लिखी है जिसकी पहली लाइन है 'हम निकल पड़े हैं प्रण करके...' 

Advertisement

इस तस्वीर के सामने आने के बाद अब प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं. मोदी-योगी की इस तस्वीर पर समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज भरे लहजे में कहा कि 'बेमन से कंधे पर रख हाथ, कुछ कदम संग चलना पड़ता है...'

समाजवादी पार्टी के एमएलसी सुनील सिंह यादव ने तंज कसते हुए लिखा कि 'तुमसे न हो पाएगा.' उन्होंने लिखा कि यूपी में तो अखिलेश ही आएगा.

कांग्रेस बोली- आप निकल पड़े या निकाला जा रहा

मोदी-योगी की इस तस्वीर पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने तंज कसते हुए कहा कि आप निकल पड़े या निकाला जा रहा है. उन्होंने कहा, आप निकल पड़े हैं या आप को निकाला जा रहा है ये तो भाजपा, नरेंद्र मोदी जी और समय ही बताएगा. सच ये है कि उत्तर प्रदेश की जो हालत आपने कर दी है उसमें तो ऐसा लगता है कि आपको निकाला ही जा रहा है. जनता ही निकाल देगी.

उन्होंने कहा, बेरोजगारी उच्चतम दर पर है, किसानों की समस्याएं उच्चतम दर पर हैं, किसान मारा जा रहा है, महिलाओं का अपमान उच्चतम दर पर है, महिला अपराध उच्चतम दर पर है तो जनता क्या फैसला लेगी? निकालने का ही फैसला लेगी. राजपूत ने कहा कि भाजपा को वोट की चोट देने का मन जनता बना चुकी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »