एमसीडी चुनाव के मद्देनजर हाउस टैक्स माफ के ऐलान के बाद केजरीवाल सरकार ने बड़ा दांव खेला है जिसके तहत दिल्ली में भी बनेंगे एससी एसटी आयोग.
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को इसकी शुभकामनाएं देते हुए बड़ा ऐलान कर दिया दरसअल दिल्ली विधानसभा में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजन किया गया था. जिसमें केजरीवाल के अलावा दिल्ली के ज्यादातर विधायक भी शामिल थे.
के मौके पर दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए केजरीवाल ने कहा 'इस अवसर पर मैं दिल्ली के लोगों के लिए एक ऐलान करना चाहता हूं कि दिल्ली में बहुत सारे आयोग हैं लेकिन अपने एससी और एसटी के लोगों को न्याय दिलाने के लिए कोई एससी-एसटी आयोग नहीं है.'
केजरीवाल ने कहा 'एमसीडी चुनाव के बाद दिल्ली में एससी और एसटी आयोग बनाने के लिए सरकार कानून लेकर आएगी और एससी-एसटी समाज के लोगों को न्याय दिलाने के लिए आयोग बनाया जाएगा.' अब इसे भी एमसीडी चुनाव में दलितों को अपने पाले में लाने के लिए बड़ा दांव माना जा रहा है.
राजौरी गार्डन उपचुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी के लिए काफी खराब रहा और पार्टी का उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहा. इस मुद्दे पर पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर बयान दिया. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी की हार के लिए लोगों में जबरदस्त नाराजगी थी.
उन्होंने कहा कि जब हम लोग कैम्पेन कर रहे थे तभी लोगों का गुस्सा सामने आ रहा था. हमलोगों ने लोगों को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन जरनैल सिंह जी के बीच में छोड़ कर चले जाने का हमें नुकसान हुआ. वहीं एमसीडी चुनाव पर कहा कि इसका एमसीडी के चुनावों में असर नहीं पड़ेगा.
दरअसल 2015 में दिल्ली विधानसभा के चुनाव में आप के जरनैल सिंह ने बाजी मारी थी लेकिन पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने राजौरी गार्डन सीट से इस्तीफा दे दिया था.
रोहित मिश्रा