राजस्थान में छोटी पार्टियां भाजपा-कांग्रेस को दे रहीं कड़ी चुनौती, 2018 में 14 सीटों पर किया था कब्जा

राजस्थान में चल रहे चुनाव में छोटी पार्टियां त्रिकोणीय मुकाबला बना रही हैं और कुछ सीटों पर सीधे टक्कर दे रहे हैं. बहुजन समाज पार्टी का पूर्वी राजस्थान में दबदबा है, तो आरएलपी का पश्चिमी राजस्थान और शेखावाटी में दबदबा है.

Advertisement
राजस्थान में छोटी पार्टियां भाजपा-कांग्रेस को दे रहीं कड़ी चुनौती राजस्थान में छोटी पार्टियां भाजपा-कांग्रेस को दे रहीं कड़ी चुनौती

हिमांशु शर्मा

  • जयपुर,
  • 20 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:55 PM IST

राजस्थान में चल रहे चुनावी घमासान में भाजपा कांग्रेस के अलावा छोटी पार्टियों में भी दमखम भर रही है. 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा, आरएलपी, बीटीपी, पीसीएम और आरएलडी के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे. तो राजस्थान की 14 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी. ऐसे में इस बार भी छोटी पार्टियों भाजपा, कांग्रेस को बड़ी चुनौती दे रही है. ऐसे में देखना होगा कि जनता इस बार भाजपा कांग्रेस के अलावा किस पार्टी को ज्यादा पसंद करती है.

Advertisement

राजस्थान में चल रहे चुनाव में छोटी पार्टियां त्रिकोणीय मुकाबला बना रही हैं और कुछ सीटों पर सीधे टक्कर दे रहे हैं. बहुजन समाज पार्टी का पूर्वी राजस्थान में दबदबा है, तो आरएलपी का पश्चिमी राजस्थान और शेखावाटी में दबदबा है. दक्षिण राजस्थान में बीटीपी कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला बना रही है. दिल्ली और पंजाब में सरकार बनने के बाद आम आदमी पार्टी ने भी राजस्थान चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारे हैं.

राजस्थान के चुनाव में 12 नए दल चुनाव लड़ रहे हैं. इस बार छोटे-बड़े कुल 58 राजनीतिक दल चुनाव मैदान में उतरे हैं. ऐसे में राजनीतिक दलों और निर्दलियों को मिलाकर 199 विधानसभा सीटों पर कुल 1862 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.

इस बार कौन-कौन सी पार्टियों ने उतरे प्रत्याशी

इस बार विधानसभा चुनाव में बसपा ने 185, AAP ने 88, आरएलपी ने 78, बीटीपी ने 12, एएसपी ने 47, बीएपी ने 21, सीसीएस ने 17, आरएलडी ने 1, जेजेपी ने 25 और निर्दलीय ने 730 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं.

Advertisement

2018 में क्या थे हालत?

2018 में छोटे राजनीतिक दलों ने भाजपा, कांग्रेस के 15 प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराई थी. जिसमें भाजपा के तीन कांग्रेस में 12 प्रत्याशी थे. जबकि छोटे राजनीतिक दलों के 90 फीसदी से ज्यादा कैंडिडेट अपनी जमानत नहीं बचा पाए थे. इसके बाद भी राजनीतिक दल राजस्थान के चुनाव में खासा सक्रिय हैं और कई सीटों पर छोटे राजनीतिक दलों के चलते त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है. 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा, आरएलपी, बीटीपी और आरएलडी के प्रत्याशी ने चुनाव लड़ा था और बड़े दलों को छोटे दलों के प्रत्याशियों ने कड़ी टक्कर दी थी. ऐसे में इस बार भी कांग्रेस बीजेपी को खास डर सता रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »